Amazon Announces Layoff of 16 000 Jobs After Previous Cuts अमेजन 16,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

अमेजन 16,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

अमेजन ने 16,000 नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की है। यह छंटनी पहले की 14,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद हुई है। कंपनी ने कर्मचारियों को 90 दिन का समय दिया है नई भूमिका खोजने के लिए, इसके बाद ही उन्हें अलग होने पर लाभ दिए जाएंगे।

Wed, 28 Jan 2026 06:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अमेजन 16,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

न्यूयॉर्क। अमेजन करीब 16,000 नौकरियों में कटौती कर रही है। ई-कॉमर्स कंपनी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेथ गैलेटी ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी। यह छंटनी अक्टूबर में हुई छंटनी के बाद हुई है। उस समय अमेजन ने 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कार्यरत कर्मचारियों को पहले कंपनी के भीतर नई भूमिका तलाशने के लिए 90 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें कंपनी से अलग होने पर दिए जाने वाला वेतन, 'आउटप्लेसमेंट' सेवाएं तथा स्वास्थ्य बीमा से जुड़े लाभ प्रदान किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।