Accused in Trump Assassination Plot Claims Coercion by IRGC in Court दावा: ईरान ने पाकिस्तानी युवक को दी थी ट्रंप की हत्या की सुपारी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दावा: ईरान ने पाकिस्तानी युवक को दी थी ट्रंप की हत्या की सुपारी

- अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी बोला, आईआरजीसी के दबाव में साजिश का

Thu, 5 March 2026 06:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दावा: ईरान ने पाकिस्तानी युवक को दी थी ट्रंप की हत्या की सुपारी

अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी बोला, आईआरजीसी के दबाव में साजिश का हिस्सा बना वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं की हत्या की साजिश मामले में सुनवाई चल रही है। साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार पाकिस्तानी युवक ने अदालत में बुधवार को दावा किया है कि उसे यह साजिश ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के दबाव में बनानी पड़ी थी। 47 वर्षीय आसिफ रजा मर्चेंट पर सितंबर 2024 में आरोप लगाया गया था कि उसने अमेरिकी राजनेताओं की हत्या के लिए एक सुपारी किलर को नियुक्त करने की कोशिश की। हालांकि उसने इन आरोपों से इनकार किया है और खुद को निर्दोष बताया है।

मुकदमे के दौरान मर्चेंट ने अदालत में कहा कि तेहरान में रह रहे उसके परिवार को खतरा था, इसलिए वह इस साजिश में शामिल होने को मजबूर हुआ। अदालत में उसने उर्दू दुभाषिए के जरिये कहा कि मेरे परिवार को धमकी दी गई थी और मुझे यह करना पड़ा। मैं यह काम अपनी इच्छा से नहीं करना चाहता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मर्चेंट ने बताया कि उसे किसी खास व्यक्ति की हत्या का स्पष्ट आदेश नहीं मिला था, लेकिन उसके ईरानी संपर्क ने तीन नामों का जिक्र किया था, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजदूत निक्की हेली नाम शामिल है। 2022 में शुरू हुआ संपर्क मर्चेंट ने कहा कि 2022 के आसपास उसका संपर्क ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक सदस्य से हुआ था, जिसने उससे पूछा था कि क्या वह ईरानी सरकार के लिए कुछ काम करने में दिलचस्पी रखता है। इसके बाद उसे कथित तौर पर प्रदर्शन आयोजित करने, दस्तावेज चोरी करने, मनी लॉन्ड्रिंग और संभावित हत्या की योजना बनाने जैसे काम दिए गए। एफबीआई एजेंट को किलर समझा रिपोर्ट के मुताबिक मर्चेंट को उस समय गिरफ्तार किया गया जब उसने जिन लोगों को सुपारी किलर समझा, वे वास्तव में एफबीआई के अंडरकवर एजेंट निकले। बता दें कि अमेरिका पहले भी आरोप लगाता रहा है कि 2020 में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हमले में मौत के बाद ईरान ने कई अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।