40 Passengers Evacuated from Cruise Ship Aimy Hondus Due to Hantavirus in Cape Verde हंता वायरस से प्रभावित क्रूज से निकाले गए 40 यात्री, Delhi Hindi News - Hindustan
More

हंता वायरस से प्रभावित क्रूज से निकाले गए 40 यात्री

केप वर्डे में हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमी होन्डुस से 40 यात्रियों को गुरुवार को सेंट हेलेना द्वीप पर निकाला गया। इनमें एक महिला शामिल है, जिसके पति की मौत हो गई थी। अन्य यात्रियों में एक दक्षिण अफ्रीकी और एक स्विस नागरिक हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Thu, 7 May 2026 04:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हंता वायरस से प्रभावित क्रूज से निकाले गए 40 यात्री

केप वर्डे में रुके हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमी होन्डुस से गुरुवार को 40 और यात्रियों को निकाल लिया। इन सभी को सेंट हेलेना द्वीप पर उतारा गया।नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित एक छोटे, चट्टानी द्वीप सेंट हेलेना में रुकने के दौरान लगभग 40 यात्रियों ने क्रूज छोड़ दिया। इन लोगों में वह महिला भी शामिल है जिसके पति (नीदरलैंड का नागरिक) की मौत हो गई थी। विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन ने कहा कि दूरस्थ द्वीप पर उतरने वालों में एक डच महिला शामिल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा इसमें एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक और स्विट्जरलैंड का नागरिक है, जिनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने यह पुष्टि नहीं की कि पोत से उतर गए यात्री अब कहां हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।