छत्तीसगढ़: सुकमा में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को एक महिला समेत 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सली पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं। आत्मसमर्पण करने वालों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिले में नक्सलियों का प्रभाव कम हो रहा है।
Tue, 17 Feb 2026 08:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

सुकमा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को एक महिला समेत 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सली राज्य सरकार की 'पूना मार्गेम' पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि आत्ससमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और आगे भी पुनर्वास मदद की जाएगी। एसपी ने बताया कि जिले में लगातार नक्सलियों का प्रभाव कम हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन