lal qila two firs against al falah university by delhi police crime branch अल फलाह यूनिवर्सिटी पर 2 FIR, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का ऐक्शन, मांगे रिकॉर्ड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर 2 FIR, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का ऐक्शन, मांगे रिकॉर्ड

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके की जांच की आंच फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी तक जा पहुंची है। यूनिवर्सिटी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का बड़ा ऐक्शन सामने आया है। पढ़ें यह रिपोर्ट…

Sat, 15 Nov 2025 06:03 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अल फलाह यूनिवर्सिटी पर 2 FIR, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का ऐक्शन, मांगे रिकॉर्ड

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ 2 FIR दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने अल फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर धोखाधड़ी के सिलसिले में दर्ज की गई है तो दूसरी प्राथमिकी जालसाजी की धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि उसकी क्राइम ब्रांच की एक टीम ओखला स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के दफ्तर पहुंची और जांच-पड़ताल की। दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर कुछ रिकॉर्ड भी मांगे हैं।

दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच की ओर से दर्ज की गई ये एफआईआर यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और नेशनल एसिस्टमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) की ओर से की गई कार्रवाई के बाद दर्ज की गई हैं। दोनों ने अपनी समीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय में गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा किया था।

पहली FIR धारा 12 के उल्लंघन के लिए दर्ज की गई है जबकि दूसरी एफआईआर विश्वविद्यालय द्वारा कथित तौर पर झूठे मान्यता दावों से संबंधित है। अधिकारियों ने शनिवार को यह भी बताया कि दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के अल फलाह यूनिवर्सिटी के 2 डॉक्टरों समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। ये डॉक्टर लाल किले के पास हुए धमाके वाली कार के ड्राइवर डॉ. उमर नबी के जानकार बताए जाते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों ने शुक्रवार रात को हरियाणा के नूंह, धौज और आसपास के इलाकों में मिलकर छापे मारे। इस दौरान इन संदिग्धों की गिरफ्तारियां की गईं। एनआईए की टीम की मदद से स्पेशल सेल ने नूंह से अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों मोहम्मद और मुस्तकीम को दबोचा। दोनों 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' की जांच के तहत गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के संपर्क में थे।

(पीटीआई और एएनआई के इनपुट पर आधारित)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।