Korean national stabbed to death in NCR, live-in girlfriend from Manipur arrested नोएडा में कोरिया के शख्स की हत्या, इंडियन लिव इन पार्टनर ने चाकू से गोदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में कोरिया के शख्स की हत्या, इंडियन लिव इन पार्टनर ने चाकू से गोदा

यहां विदेशी नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ‘डक ही युह’ (Duck Hee Yuh) के नाम से हुई है। युह की हत्या का आरोप उसकी लिव इन पार्टनर लुंजेना पामई पर लगा है। जानिए क्या है पूरा मामला?

Sun, 4 Jan 2026 08:25 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, आशीष धामा
share
नोएडा में कोरिया के शख्स की हत्या, इंडियन लिव इन पार्टनर ने चाकू से गोदा

दिल्ली NCR के नोएडा से साउथ कोरिया के एक नागरिका की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गौतमबुद्धनगर के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में घटी है। विदेशी नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ‘डक ही युह’ (Duck Hee Yuh) के नाम से हुई है। वह एक कंपनी के मैनेजर थे। युह की हत्या का आरोप उसकी लिव इन पार्टनर लुंजेना पामई पर लगा है। जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रेमिका ही ले गई अस्पताल, फिर पता चला…

जानकारी के मुताबिक, मृतक ‘डक ही युह’ एटीएस पायस हाइड वेज, सेक्टर-150 में रह रहा था। उसके साथ मणिपुर निवासी लुंजेना पामई भी साथ रहती थी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। आज जीआईएमएस (GIMS) अस्पताल से मेमो के जरिए सूचना मिली कि 'डक ही युह' को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक को उसकी लिव-इन पार्टनर लुंजेना पामई ने अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि उसी ने चाकू से अपने प्रेमी की हत्या की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे का मर्डर कर जंगल में लगाई फांसी; नशे में धुत पिता ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

प्रेमिका को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार दोनों काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। मामले में थाना नॉलेज पार्क पर केस रजिस्टर कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की पूछताछ और जांच पड़ताल जारी है। पुलिस इलाके के लोगों से भी पूछताछ और छानबीन कर रही है, ताकि केस को जल्द से जल्द निपटाया जा सके।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।