IGL pipeline bursts during JCB excavation in Ghaziabad, gas leak causes panic गाजियाबाद की सोसाइटी में JCB खुदाई के दौरान फटी IGL पाइप लाइन, गैस लीक होने से मचा हड़कंप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद की सोसाइटी में JCB खुदाई के दौरान फटी IGL पाइप लाइन, गैस लीक होने से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित लक्जुरिया एस्टेट में बुधवार की शाम खुदाई के दौरान आईजीएल की पाइपलाइन फटने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही निवासियों में हड़कंप मच गया। 

Wed, 6 May 2026 09:52 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गुलशन भारती, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद की सोसाइटी में JCB खुदाई के दौरान फटी IGL पाइप लाइन, गैस लीक होने से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित लक्जुरिया एस्टेट में बुधवार की शाम खुदाई के दौरान आईजीएल की पाइपलाइन फटने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही निवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आईजीएल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आईजीएल सप्लाई को बंद कराया। घटना के लिए लोगों ने एओए को जिम्मेदार ठहराया है।

JCB खुदाई के दौरान फटी IGL पाइप लाइन

सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि एओए बोर्ड की कथित लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। निवासियों के मुताबिक सोसाइटी के बेसमेंट में सीपेज की समस्या को लेकर एओए खुदाई करा रही थी, लेकिन इसके लिए आईजीएल, बिल्डर या अन्य किसी भी विभाग से कोई एनओसी नहीं ली गई, जो कि जरूरी है। बिना किसी की अनुमति के ही एओए ने खुदाई करवा दी। खुदाई के दौरान ही आईजीएल की लाइन फट गई। इससे करीब दो घंटे तक सप्लाई बाधित रही।

jcb

गंध महसूस होने से मचा हड़कंप

इसकी जानकारी लेने जैसे ही लोग नीचे उतरे तो उन्हें गंध महसूस हुई। गैस का पाइप फटने की जानकारी होते ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। समय रहते आईजीएल टीम ने सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और आईजीएल टीम ने मरम्मत कार्य किया।

जीडीए से शिकायत

निवासियों का आरोप है कि मरम्मत रिपेयरिंग कार्य में पारदर्शिता नहीं है और अब तक एग्रीमेंट व कार्य विवरण भी साझा नहीं किया गया है। खुदाई के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई। लोगों ने मामले की शिकायत जीडीए और अन्य अधिकारियों से की है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।