'पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान संग मैच खेल सकते हैं, तो...'; KKR से बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने पर उदित राज
कांग्रेस नेता उदित राज ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बाहर करने के फैसले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से एक व्यावसायिक मामला बताया और सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया ।

कांग्रेस नेता उदित राज ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बाहर करने के फैसले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से एक व्यावसायिक मामला बताया और सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया । उदित राज ने सवाल उठाया कि जब भारत, पहलगाम हमले जैसी बड़ी आतंकी घटनाओं के बावजूद पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल सकता है, तो एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर इतनी आपत्ति क्यों जताई जा रही है?
उन्होंने आगे तर्क दिया कि भारत आज भी बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई कर रहा है और हमारे विदेश मंत्री एस. जयशंकर वहां जाकर अधिकारियों से हाथ मिला रहे हैं, तो फिर सारा गुस्सा केवल क्रिकेट और शाहरुख खान पर ही क्यों निकाला जा रहा है? उदित राज ने कहा, यह एक व्यावसायिक मामला है। उनका रिलीज होना भी ठीक है और अगर ना भी करते तो ठीक होता। उन्होंने कहा, क्योंकि जब पहलगाम हमले के बाद भी भारत पाकिस्तान के साथ टूर्नामेंट खेल सकता है, तो इसमें
यह भी पढ़ें: किसे सजा दे रहे, दुख की बात है BCCI ने... IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाए जाने पर बोले शशि थरूर
क्यों बढ़ा विवाद?
बता दें, बांग्लादेश में हाल ही में हिंदू व्यक्ति की हत्या और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता के मद्देनजर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की भागीदारी को लेकर बीसीसीआई पर दबाव बढ़ता जा रहा था। रहमान को टीम में रखने के कारण केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ नेताओं ने मौजूदा हालातों में क्रिकेटर को टीम में शामिल करने के फैसले पर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की तरह बांग्लादेशी खिलाड़ी भी IPL कॉन्ट्रैक्ट के लिए तरसेंगे, BCCI ने दे दिया बड़ा हिंट
विवाद बढ़ने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया। पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद केकेआर इस 30 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रहा था।
बीसीसीआई ने कहा कि 26 मार्च से शुरू होने वाली लीग में जरूरत पड़ने पर केकेआर को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी का चुनने की अनुमति होगी।




साइन इन