i20 car involved in delhi blast came from Faridabad, CCTV footage has surfaced फरीदाबाद से आई थी धमाके वाली i20 कार, CCTV फुटेज आई सामने; दिल्ली ब्लास्ट केस में नया खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद से आई थी धमाके वाली i20 कार, CCTV फुटेज आई सामने; दिल्ली ब्लास्ट केस में नया खुलासा

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास जिस हुंडई i20 कार में ब्लास्ट हुआ था, वह फरीदाबाद से दिल्ली में आई थी। टोल प्लाजा से कार के दिल्ली में दाखिल होने का सीसीटीवी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार में फरीदाबाद से फरार आरोपी डॉ. मो. उमर भी सवार था।

Tue, 11 Nov 2025 09:15 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राजन शर्मा
share
फरीदाबाद से आई थी धमाके वाली i20 कार, CCTV फुटेज आई सामने; दिल्ली ब्लास्ट केस में नया खुलासा

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास जिस हुंडई i20 कार में ब्लास्ट हुआ था, वह फरीदाबाद से दिल्ली में आई थी। टोल प्लाजा से कार के दिल्ली में दाखिल होने का सीसीटीवी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार में फरीदाबाद से फरार आरोपी डॉ. मो. उमर भी सवार था। ब्लास्ट के समय वह कार से बाहर निकल गया था। अभी डॉक्टर मोहम्मद उमर दिल्ली से भी फरार बताया जा रहा है। कार विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई।

डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने आज सुबह मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली ब्लास्ट केस में कोतवाली थाने में यूएपीए, एक्सप्लोसिव एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है और दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनएसजी की कई स्पेशलाइज्ड टीमें क्राइम सीन पर मौजूद हैं जो जांच में मदद के लिए सबूत इकट्ठा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच अभी बहुत शुरुआती स्टेज में है। इस पर कोई भी कमेंट करना जल्दबाजी होगी। एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम भी किए जा रहे हैं। पांच पोस्टमॉर्टम पहले ही हो चुके हैं। हां, हमारे पास एक या दो अज्ञात बॉडी हैं। हमने 6 बॉडी की पहचान कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट : पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, धमाके वाली कार से है लिंक

बता दें कि, राजधानी में सोमवार 10 नवंबर की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही एक कार में जबर्दस्त विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय में हुए विस्फोट के कारण आसपास मौजूद कई वाहन जलकर खाक हो गए, जबकि कई गाड़ियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल लोगों को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि जिस कार में विस्फोट हुआ, उसमें तीन लोग सवार थे और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह आत्मघाती हमला था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘ विस्फोट एक चलती हुंडई आई20 कार में हुआ, जिसमें तीन लोग सवार थे। हमें घायलों के शरीर में कोई छर्रा या ‘पंचर’ नहीं मिला है, जो बम विस्फोट में असामान्य है। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं।’’

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि काफी देर तक उन्हें कुछ भी साफ सुनाई नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि तेज धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इससे कई मीटर दूर खड़ी गाड़ियों के शीशे और लाल किला मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए।

कार के दो पूर्व मालिक हिरासत में लिए गए

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने देर शाम कार मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया और उससे वाहन के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले ओखला में देवेंद्र नामक एक व्यक्ति को यह वाहन बेच दिया था। अधिकारी ने बताया कि बाद में वाहन को अंबाला में किसी को बेच दिया गया और फिर इसे पुलवामा में तारिक नामक व्यक्ति को बेच दिया गया। पुलिस उन लोगों का पता लगा रही है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।