I will not chant Jai Shri Ram if the policeman is not suspended, Daksh Chaudhary alleges assault पुलिसकर्मी सस्पेंड नहीं हुए तो ‘जय श्री राम’ नहीं बोलूंगा, दक्ष चौधरी ने लगाया मारपीट का आरोप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पुलिसकर्मी सस्पेंड नहीं हुए तो ‘जय श्री राम’ नहीं बोलूंगा, दक्ष चौधरी ने लगाया मारपीट का आरोप

अगर ये तीनों सस्पेंड नहीं हुए, तो भगवान कसम कभी जिंदगी में जय श्री राम का नारा नहीं लगाऊंगा। ये बोल हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी के हैं। दक्ष ने चौकी में पुलिस द्वारा अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Mon, 9 March 2026 04:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
पुलिसकर्मी सस्पेंड नहीं हुए तो ‘जय श्री राम’ नहीं बोलूंगा, दक्ष चौधरी ने लगाया मारपीट का आरोप

"अगर ये तीनों सस्पेंड नहीं हुए, तो भगवान कसम कभी जिंदगी में जय श्री राम का नारा नहीं लगाऊंगा।" ये बोल हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी के हैं। दक्ष ने चौकी में पुलिस द्वारा अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अब दक्ष ने चेतावनी देते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक्शन लेने की बात कही है।

जय श्री राम का नारा नहीं लगाऊंगा…

पिछले दिनों पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में दक्ष चौधरी को जेल भेजा था। 24 घंटे बाद जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद दक्ष ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दक्ष ने एक्शन की मांग करते हुए कहा- एक शुभम गुप्ता है, मनोज है और सोनू कुमार है। अगर ये तीन सस्पेंड नहीं हुए, तो भगवान कसम खाकर कह रहा हूं जिंदगी में कभी भी जय श्री राम का नारा नहीं लगाऊंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में DTC बस की टक्कर से 2 की मौत, 4 घायल; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
ये भी पढ़ें:दिल्ली चुनाव रद्द करने की मांग, AAP सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस

वर्दी न पहनी होती तो…

दक्ष ने अपने सिर के बाल हटाते हुए चेहरा दिखाया और कहा- ये जो मेरा हाल किया है... अगर उनके ऊपर वर्दी न होती तो... अगर कोई और होता उनकी जगह तो पता चलता। हमने पूरा सम्मान किया। अपनी तरफ से कोई बदतमीजी नहीं की। अपने चेहरे को चोट दिखाते हुए कहा- लेकिन अगर हिन्दुत्व से लड़ने की ये सजा है तो मैं नहीं मानता कि कोई हिन्दुत्व के लिए लड़ेगा।

क्या है पूरा मामला, क्यों गए थे जेल

होली के दिन रंग डालने को लेकर हुए विवाद में डीएलएफ अंकुर विहार में अपने साथी के बुलाने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित अपने साथियों संग पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। दक्ष के साथी का पिस्टल हवा में लहराने का वीडियो भी सामने आया था। इसके आधार पर पुलिस ने दक्ष और अंकू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ अंकुर विहार थाना पर प्रदर्शन भी किया था।

मारपीट के आरोप पर क्या बोले अफसर

अब दक्ष और अक्कू ने पुलिस पर चौकी में मारपीट करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में दक्ष चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के नाम लेते हुए मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाये जाते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।