Have you ever seen before 2014 that someone...; CM Rekha targeted Rahul Gandhi क्या आपने 2014 से पहले कभी देखा है कि कोई...; सीएम रेखा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

क्या आपने 2014 से पहले कभी देखा है कि कोई...; सीएम रेखा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

सिविल लाइंस स्थित दिल्ली विधानसभा से राजघाट तक लड़कियों के लिए ‘तिरंगा साइक्लोथॉन’ को हरी झंडी दिखाई गई। इस मौके पर रेखा गुप्ता ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।

Tue, 12 Aug 2025 12:31 PMRatan Gupta भाषा, नई दिल्ली
share
क्या आपने 2014 से पहले कभी देखा है कि कोई...; सीएम रेखा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित दिल्ली विधानसभा से राजघाट तक लड़कियों के लिए ‘तिरंगा साइक्लोथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रेखा गुप्ता ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।

क्या आपने 2014 से पहले कभी...

मुख्यमंत्री गुप्ता ने ‘बाइक रैली’ में कहा, क्या आपने 2014 से पहले कभी देखा है कि कोई प्रधानमंत्री हाथों में तिरंगा थामे लोगों का नेतृत्व कर रहा हो? उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नेताओं ने आजादी से पहले ही तिरंगा छोड़ दिया था। पीएम की तारीफ करने के बाद रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर निशाना साधा।

नाम लिए बगैर राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए सीएम रेखा ने कहा- आज, जो लोग संविधान की प्रति अपनी जेब में रखते हैं, उनके हाथों में तिरंगा नहीं है। आगे कहा, ये वही लोग हैं जो दावा करते थे कि उन्होंने देश को आज़ाद करवाया, लेकिन आज वही लोग देश की अखंडता में विश्वास नहीं रखते।

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की असली महिमा तब साकार होगी जब लड़कियों को पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त होगी और उनकी सरकार उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद सीएम रेखा ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस राष्ट्रीय पर्व को घर-घर पहुंचाने के लिए धन्यवाद देती हूं।

साइक्लोथॉन को दिखाई गई हरी झंडी

महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस ‘साइक्लोथॉन’ को मुख्यमंत्री गुप्ता ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली’ को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्यमंत्री गुप्ता और कई सांसदों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।