Has Iran given any assurance on Strait of Hormuz Arvind Kejriwal asks PM Modi क्या ईरान ने आपको कोई आश्वासन दिया है? अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री मोदी से सवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

क्या ईरान ने आपको कोई आश्वासन दिया है? अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री मोदी से सवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईरान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि क्या ईरान ने उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति देने का आश्वासन दिया है।

Fri, 13 March 2026 11:54 AMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share
क्या ईरान ने आपको कोई आश्वासन दिया है? अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री मोदी से सवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ईरान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि क्या ईरान ने उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति देने का आश्वासन दिया है।

केजरीवाल की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गुरुवार रात ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर हुई बातचीत के बाद आई है, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की थी। भारत के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को बताया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और माल एवं ऊर्जा के निर्बाध आवागमन की सख्त जरूरत है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने पूछा कि क्या पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न गंभीर स्थिति से भारतीयों को जल्द ही राहत मिलेगी। केजरीवाल ने हिंदी में लिखे अपने पोस्ट में यह सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री जी, क्या ईरान के राष्ट्रपति ने आपको आश्वासन दिया है कि वे हमारे जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने देंगे? क्या देशवासी जल्द ही इस गंभीर संकट से छुटकारा पा सकेंगे?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे कहते हुए शर्म आ रही है; अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर ऐसी क्या बात कह दी

गौरतलब है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जो भारत के ऊर्जा आयात का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। तीन दिन पहले भारत जा रहे एक तेल वाहक जहाज पर ईरानी सेना ने उस समय गोलीबारी की जब वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल करते हुए पूछा था कि क्या कारण है कि डोनाल्ड ट्रंप के आगे उनको नतमस्तक होना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्रालय के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि देशभर में शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर अन्य सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए एलपीजी गैस की आपूर्ति रोक दी गई है। फिलहाल केवल घरेलू इस्तेमाल के लिए ही गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जज बदल दीजिए; केजरीवाल को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर भरोसा नहीं

केजरीवाल ने आशंका जताई कि आने वाले समय में गैस और तेल की स्थिति और गंभीर हो सकती है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर किन मजबूरियों के कारण वह डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुक रहे हैं। क्या देश आज उसी का खामियाजा भुगत रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।