Gurugram to Chandigarh bus service via UER 2, know route, fare and timing गुरुग्राम टू चंडीगढ़ के लिए UER-2 से होकर नई बस शुरू; जानिए रूट, किराया और टाइमिंग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम टू चंडीगढ़ के लिए UER-2 से होकर नई बस शुरू; जानिए रूट, किराया और टाइमिंग

चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले गुरुग्राम के यात्रियों को हरियाणा रोडवेज ने एक बड़ी राहत दी है। गुरुग्राम डिपो ने पहली बार अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) होते हुए चंडीगढ़ रूट पर अपनी बस सेवा का ट्रायल के तौर पर संचालन शुरू किया है।  

Sat, 4 Oct 2025 06:29 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम टू चंडीगढ़ के लिए UER-2 से होकर नई बस शुरू; जानिए रूट, किराया और टाइमिंग

चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले गुरुग्राम के यात्रियों को हरियाणा रोडवेज ने एक बड़ी राहत दी है। गुरुग्राम डिपो ने पहली बार अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) होते हुए चंडीगढ़ रूट पर अपनी बस सेवा का ट्रायल के तौर पर संचालन शुरू किया है। इस नए रूट से यात्रियों का दिल्ली के भारी जाम से बचाव होगा और उनके यात्रा समय में सीधे एक घंटे की कमी आएगी।

गुरुग्राम से चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए अन्य बसें दिल्ली एयरपोर्ट, आईएसबीटी होते हुए जाती हैं। इस बस को अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 से होते हुए चलाया गया है। यह बस गुरुग्राम से पानीपत होते हुए जाएगी। इससे गुरुग्राम से सीधे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी। इस नए रूट से यात्रियों का कम से कम एक घंटा सफर में बचेगा।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल सफल होता है तो इस बस को स्थायी तौर पर इस रूट पर चलाया जाएगा। यात्री ज्यादा होते हैं तो अन्य बसों को भी इसी रूट से संचालित किया जा सकेगा। रोडवेज की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट को तैयार किया है।

यूईआर-2 से सफर हुआ तेज : यूईआर-2 का उद्घाटन पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस नए और आधुनिक मार्ग के खुलने के बाद रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर एक साधारण बस का संचालन शुरू किया है। पहले गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने वाली बसें दिल्ली आईएसबीटी होते हुए जाती थीं, जिसमें 7 से 8 घंटे का समय लगता था। अब यह बस पानीपत होते हुए जाएगी। इस नए मार्ग से चंडीगढ़ तक का सफर मात्र 6 घंटे में पूरा होने का अनुमान है। यह सुविधा चंडीगढ़ जाने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

समय और किराया निर्धारित किया गया

रोडवेज ने इस नई सेवा के लिए समय और किराया निर्धारित कर दिया है। बस गुरुग्राम से प्रतिदिन सुबह सवा नौ बजे (9:15) चलेगी। इस रूट पर बस का किराया 327 निर्धारित किया गया है। यूईआर-2 के माध्यम से चलने वाली यह बस सेवा, जो पानीपत होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी, उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो कम समय में और कम भीड़भाड़ वाले रास्ते से चंडीगढ़ पहुंचना चाहते हैं। रोडवेज की यह पहल यात्रियों को न केवल समय की बचत देगी, बल्कि उनकी यात्रा को भी अधिक आरामदायक बनाएगी।

ऋतु शर्मा, टीएम, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम, ''यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार यूईआर-2 से होते हुए साधारण बस का संचालन किया है। इससे यात्रियों का एक घंटे का समय बचेगा। शुक्रवार से बस का संचालन शुरू कर दिया है।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।