गुरुग्राम पुलिस का तलाशी अभियान; कश्मीरियों के बारे में जानकारी देने के आदेश
दिल्ली ब्लास्ट के बाद गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। संदिग्धों की डिटेल खंगाली जा रही है। गुरुग्राम में धारा 163 लगा दी गई है। किराएदारों की डिटेल अनिवार्य कर दी गई है।

दिल्ली में हुए धमाके के बाद गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। संदिग्धों और अपराधियों की डिटेल्स खंगाली जा रही है। साथ ही रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को सोसाइटियों और अपार्टमेंट में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, कश्मीरी लोगों, विदेशियों की पूरी जानकारी देने के आदेश दिए हैं। आलम यह कि पुलिस ने रेड अलर्ट के तहत सार्वजनिक स्थानों पर तैनाती बढ़ा है।
किराएदारों की डिटेल अनिवार्य
गुरुग्राम पुलिस ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों से जो जानकारी मांगी है उसमें किराएदारों, नए आए लोगों, असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों या किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत करने वालों की डिटेल्स शामिल हैं। किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन, आईडी प्रूफ और पिछले रिकॉर्ड की जांच अनिवार्य कर दी गई है।
सोसाइटियों ने सुरक्षा गार्ड
आलम यह है कि कई सोसाइटियों में गेट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। यही नहीं सोसाइटियों में सीसीटीवी फुटेज की मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है। गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी से आतंकी या आपराधिक साजिशों को समय रहते रोका जा सकता है। सनद रहे दिल्ली ब्लास्ट में गुरुग्राम नम्बर की कार का इस्तेमाल हुआ था।
गुरुग्राम में धारा 163 लगाई
डीसी अजय कुमार ने गुरुग्राम में धारा 163 लगा दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 धारा 163 के तहत लगाए गए प्रतिबंध के ये आदेश गुरुग्राम जिले में तुरंत प्रभाव से लागू होकर 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे।
आदेश नहीं मानने वालों पर होगा ऐक्शन
डीसी ने अपने आदेश में जिले में ड्रोन, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, ग्लाइडर, पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून , काइट फ्लाइंग और चाइनीज माइक्रो लाइट के प्रयोग पर भी ऐहतियात प्रतिबंध लगा दिया है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
रेड अलर्ट के तहत बढ़ाई तैनाती
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम दिल्ली से सटा हुआ है और कॉर्पोरेट हब होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र है। पहले से ही हाई अलर्ट था। अब रेड अलर्ट के तहत मॉल्स, मेट्रो स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की तैनाती दोगुनी कर दी गई है।
कॉलोनियों में तलाशी अभियान
गुरुग्राम के सभी प्रमुख क्षेत्रों सेक्टर 56, बादशाहपुर, पुराना शहर, सदर बाजार, साइबर सिटी, सोहना रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे और पुराने गुरुग्राम की कॉलोनियों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें फिल्ड में जाकर सड़कों और व्यस्त जगहों पर जांच भी कर रही है। खासकर घनी आबादी वाले उन एरिया में ज्यादा फोकस किया जा रहा हैं, जहां दूसरे प्रदेशों के लोग रह रहे हैं।
धार्मिक स्थानों पर एसएचओ की ड्यूटी
तलाशी में खासकर जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, नॉर्थ ईस्ट और बंगाल के प्रवासी बहूल लोगों के इलाकों पर फोकस किया जा रहा है। प्रमुख धार्मिक स्थानों पर एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई है। एसएचओ दिन में कई बार यहां का राउंड लेंगे।उन्होंने बताया कि यह अभियान न केवल सुरक्षा बल्कि नागरिकों की जिम्मेदारी भी है। संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस चौकी, थाने या डायल 112 पर दी जा सकती है।




साइन इन