Gurugram Hero Honda Chowk to Umang Bhardwaj Chowk 3 KM long elevated road plan GMDA approach to NHAI गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनेगा 3 KM लंबा एलिवेटेड रोड, योजना में फिर बदलाव, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनेगा 3 KM लंबा एलिवेटेड रोड, योजना में फिर बदलाव

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक रोड योजना में एक बार फिर बदलाव करने की तैयारी है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने एनएचएआई को करीब 3 किलोमीटर लंबे इस रोड को एलिवेटेड बनाने के निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर नए सिरे से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।

Sun, 11 Jan 2026 08:00 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनेगा 3 KM लंबा एलिवेटेड रोड, योजना में फिर बदलाव

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक रोड योजना में एक बार फिर बदलाव करने की तैयारी है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने एनएचएआई अधिकारियों को करीब 3 किलोमीटर लंबे इस रोड को एलिवेटेड बनाने के निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर नए सिरे से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 3 सड़कें होंगी चौड़ी, इन रास्तों पर जाम और गड्ढों से मिलेगी राहत

एनएचएआई ने रोड को NH 352W में शामिल किया

पिछले पांच साल से हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क बदहाल अवस्था में है। जीएमडीए के आग्रह पर एनएचएआई ने इस रोड को नेशनल हाईवे 352डब्ल्यू में शामिल कर लिया है। इस रोड का निर्माण जीएमडीए के खर्च पर किया जाएगा। शुरुआत में इस रोड की चौड़ाई बढ़ाने की योजना को तैयार किया गया था। तीन-तीन लेन की मुख्य सड़क और दो-दो लेन की सर्विस रोड को तैयार करने करना था। उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण करना था। दूसरी बार योजना बनी कि सेक्टर-37 और खांडसा चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगी 10 सड़कें, इन सेक्टरों और सोसाइटियों को होगा लाभ

कृत्रिम झील के बैनर लगाए

एनएचएआई की योजना के तहत हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक सेक्टर-10ए की तरफ बरसाती नाले का निर्माण होना है। पिछले एक साल से बरसाती नाला खोदकर बीच में छोड़ा हुआ है। इस वजह से हादसे का डर बना हुआ है। विरोध में लोगों ने जगह-जगह हरियाणा सरकार की कृत्रिम झील होने के बैनर लगा दिए हैं।

योगेश तिलक, परियोजना अधिकारी एनएचएआई, ''जीएमडीए ने हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक को जोड़ रही सड़क को एलिवेटेड बनाने के लिए कहा है। ऐसे में नए सिरे से इसका एस्टीमेट बनाया जा रहा है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन और मेट्रो एक ही स्थान पर मिलेंगी, गुरुग्राम में बनेगा बड़ा जंक्शन
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।