Cyber Fraud 9 46 Crore Rupees Stolen in Stock Market Scam Accused Arrested शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 9.46 करोड़ की साइबर ठगी, छत्तीसगढ़ से एक गिरफ्तार, Gurgaon Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 9.46 करोड़ की साइबर ठगी, छत्तीसगढ़ से एक गिरफ्तार

गांव पीथनवास में एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में निवेश के नाम पर 9.46 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई। आरोपी की पहचान कृष्ण दास उर्फ केडी के रूप में हुई है। पुलिस पहले से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में और गिरफ्तारियां भी जल्द होंगी।

Thu, 12 March 2026 11:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 9.46 करोड़ की साइबर ठगी, छत्तीसगढ़ से एक गिरफ्तार

रेवाड़ी,संवाददाता। गांव पीथनवास के एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर के कृष्ण दास उर्फ केडी के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी ने कहा कि गांव पीथनवास के जयकृष्ण आभीर ने शिकायत दी थी कि वह 24 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ा था। जिसके बाद उसका व्हाट्स पर आरोपियों से संवाद होना शुरू हो गया।

आरोपियों ने उससे स्टोक मार्केट मे इन्वेसमैन्ट करने की बात कह कर एक मोबाइल एप्लीकैशन उसके मोबाइल मे इन्सटोल करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड़ 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 11 आरोपियों को पहले ही काबू कर लिया था। अब पुलिस ने कृष्ण दास उर्फ केडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में 10 लाख रुपये गए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।पीएनबी अर्पण योजना के तहत मृतक सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी को सौंपा 30 हजार का चैकरेवाड़ी,संवाददाता। बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिवार को पंजाब नैशनल बैंक की हाल ही में लांच की गई नई योजना 'पीएनबी अर्पण' के अतंर्गत दी जाने वाली एकमुश्­त वित्­तीय सहायता राशि का डिमांड ड्राफ्ट सेवानिवृत मृतक कर्मचारी लाल सिंह यादव भगवानपुर की धर्मपत्नी कांता यादव को सौंपा किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मीनाक्षी देवी, मोहित कुमार, नारायण सिंह तंवर, सुशील कुमार यादव आदि उपस्थित थे।एक ही रात में दो पेट्रोल पम्पों पर चोरों ने सेंध लगाई, 42 हजार रुपये चोरीसोते कर्मचारियों के बीच की वारदात, नकाबपोश सीसीटीवी में कैदरेवाड़ी,संवाददाता। गुरुवार की अलसुबह 4:30 बजे चोरों ने सोते कर्मचारियों के बीच दो पेट्रोल पम्प पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश चोर दोनों पेट्रोल पम्प से 42 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदातें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं।उक्त दोनों चोरी की वारदातें रेवाड़ी-रोहतक हाइवे स्थित गांव टहना दीपालपुर के दो पम्पों पर हुई। एक पम्प के कर्मचारी हरीश ने रोहड़ाई थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह कोमल पेट्रोल पम्प पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की रात को सभी कर्मचारी पम्प पर लगी मशीनों केपास सोये हुए थे। लगभग साढे चार बजे चोर पीछे से आये और ऑफिस के दरवाजे की कुंडी तोड़कर वहां से 28900 रुपये चोरी कर ले गए। उन्होंने कहा कि पम्प पर लगे सीसीटीवी में एक युवक ऑफिस में घुसकर 13 मिनट बाद निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने चेहरे पर कपड़ा डाला हुआ था और हाथ में पेचकश जैसा नुकीला औजार लिया हुआ था।इसी क्रम में गांव के देव पेट्रोल पम्प पर भी इस तरह चोरी को अंजाम दिया गया। पम्प के मैनेजर भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि चोर ऑफिस से 13950 रुपये निकाल ले गए। यह वारदात भी पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक युवक चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। रोहड़ाई थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।कूड़ा संग्रहण व्यवस्था चरमराई, महिलाओं ने किया प्रदर्शननप कार्यालय में कूड़ा डालने की दी चेतावनीरेवाड़ी,संवाददाता। डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने के लिए बनाई गई व्यवस्था के चरमराने पर नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पर प्रर्दशन कर चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था जल्द ठीक नहीं हुई तो वे अपने घरों का कूड़ा नप के कार्यालय में डाल देंगी।बता दें कि नगर परिषद द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहित करने का टेंडर 25 करोड़ रुपये में दिया हुआ है। लेकिन लापरवाही के चलते कई मौहल्लों मंे कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। जब घरों में कई दिनों से कूड़ा जमा होने लगा तो शांति नगर की महिलाएं नप कार्यालय जा पहुंची और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे अपने घरों के कूडे़ को खाली प्लाटों मंे डालने के लिए मजबूर हैं। जिससे वातावरण खराब होने का खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते व्यवस्था को सही किया जाए, अन्यथा वे कार्यालय में ही कचरा डालने पहुंच जाएगी।क्रिकेट प्रतियोगिता में आसलवास की टीम विजेता रहीरेवाड़ी,संवाददाता। गांव कुंडल में महाराणा प्रताप क्लब द्वारा आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि भाजपा के जिला सचिव दिनेश यादव टींट व विशिष्टातिथि खोरी मंडल भाजपा उपाध्यक्ष सचिन यादव हरजीपुर थे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।प्रतियोगिता में आसलवास की टीम ओवरऑल विजेता रही। विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उप विजेता लाला रोहड़ाई की टीम को 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जीतपाल चौहान, कै. हुकम, हेमू, रवि फौजी, अजय, योगेश आदि मौजूद थे। गांव पहुंचने पर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।