ग्रेटर नोएडा: लिव-इन कोरियाई पार्टनर का कत्ल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में गर्लफ्रेंड
महिला पर आरोप है कि उसने अपने लिव-इन पार्टनर दक्षिण कोरियाई नागरिक की चाकू मारकर हत्या की है। महिला की उम्र 22 साल है और दोनों काफी समय से एक साथ रह रहे थे।

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दक्षिण कोरियाई नागरिक की कथित हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी महिला मित्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने लिव-इन पार्टनर दक्षिण कोरियाई नागरिक की चाकू मारकर हत्या की है। महिला की उम्र 22 साल है और दोनों काफी समय से एक साथ रह रहे थे।
पुलिस ने बताया है कि 'यह घटना रविवार रात सेक्टर 150 की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में हुई। मृतक की पहचान डक ही यूह (46) के रूप में हुई है, जो ग्रेटर नोएडा में एक प्राइवेट फर्म में ब्रांच मैनेजर के तौर पर काम करता था। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) अस्पताल से एक मेमो मिला, जिसमें बताया गया था कि एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में लाया गया है।
पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपी महिला मणिपुर की है जिसका नाम लुंजेना पामई है। लुंजेना ही मृतक शख्स को अस्पताल लेकर पहुंची थी। पुलिस इस मामले में इलाके के लोगों से पूछताछ और छानबीन करने में जुटी है।
शराब पार्टी की थी
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि लुंजेना ने डक ही यूह पर चाकू से हमला कर दिया। लुंजेना बाद में यूह को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




साइन इन