good news for up six districts farmers will get additional compensation who gave land for yamuna expressway किसानों की बल्ले-बल्ले! गौतमबुद्धनगर-बुलंदशहर सहित UP के इन 6 जिलों के किसानों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

किसानों की बल्ले-बल्ले! गौतमबुद्धनगर-बुलंदशहर सहित UP के इन 6 जिलों के किसानों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा

यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के छह जिलों के करीब 4500 किसानों को नए साल में अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है।

Tue, 16 Dec 2025 06:19 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान
share
किसानों की बल्ले-बल्ले! गौतमबुद्धनगर-बुलंदशहर सहित UP के इन 6 जिलों के किसानों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा

यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के छह जिलों के करीब 4500 किसानों को नए साल में अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। यमुना विकास प्राधिकरण अब किसानों को 1689 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करेगा। यह मुआवजा चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा।

किसान लंबे समय से बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे। अतिरिक्त मुआवजा उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अपनी कृषि भूमि दी और जिनके मामलों में मुआवजा पुनरीक्षण को मंजूरी दी गई।

इन जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ

गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों के किसानों को अतिरिक्त मुआवजे का लाभ मिलेगा। इन जिलों से होकर गुजरने वाले यमुना एक्सप्रेसवे के निर्माण में हजारों एकड़ भूमि का उपयोग किया गया था। जेपी इंफ्राटेक को टेकओवर करने वाली सुरक्षा कंपनी 1334 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

प्राधिकरण दफ्तर में बैठक स्थगित

नोएडा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की 17 दिसंबर को नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में होने वाली समीक्षा बैठक कुछ वजहों से स्थगित हो गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अब यह बैठक बाद में होगी। बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सीईओ ने कामकाज से संबंधित बुकलेट भी तैयार करने के निर्देश दे दिए थे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।