गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस ने किया एनकाउंटर, 8 मामलों में शामिल बदमाश घायल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस टीम की एक एक बदमाश से आमने-सामने की मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। इस एनकाउंटर में महिला पुलिस टीम द्वारा चलाई गोली पैर में लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस टीम की एक एक बदमाश से आमने-सामने की मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। इस एनकाउंटर में महिला पुलिस टीम द्वारा चलाई गोली पैर में लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान 22 वर्षीय जितेन्द्र के रूप में हुई है, जो लूट, चोरी और झपटमारी के कई मामलों में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस, एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
एसीपी नंदग्राम श्रीमती उपासना पाण्डेय ने बताया कि सोमवार 22 सितंबर को रात में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा लोहिया नगर चौकी के पास चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार बदमाश मेरठ रोड़ की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। स्कूटी सवार बदमाश द्वारा स्कूटी को पीछे मोडकर दाहिने ओर रास्ते की ओर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया, इस बीच स्कूटी सवार व्यक्ति मोड़ पर अनियंंत्रित होकर फिसल कर गिर गया। पुलिस टीम ने उससे सरेंडर करने को कहा तो उस बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया।
इसके बाद महिला पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पर फायरिंग की गई, जिसमें पैर में गोली गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश जितेंद्र निवासी सेक्टर-9 थाना विजयनगर गाजियाबाद को मौके पर गिरफ्तार कर इलाज के लिए गाजियाबाद के एमएमजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जितेंद्र पर विजयनगर थाने में लूट, चोरी, झपटमारी से संबंधित 8 मामले दर्ज हैं। पुलिस को पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस, चोरी की एक स्कूटी, एक मोबाईल फोन और एक टैबलेट बरामद किया है।
शौक पूरे करने को करता था चोरी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि वह एनसीआर के इलाकों से बाइक/स्कूटी आदि चोरी कर राह चलते व्यक्तियों से उनके फोन, रुपये और सामान छीन कर भाग जाता था। वह इन सामानों को सस्ते दामों पर बेचकर जो रुपये मिलते उससे अपने शौक पूरे करता था। उसने बताया जो टैबलेट तथा फोन उससे बरामद हुए है वह उसने कल रात में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक कमला हॉल के पास एक मकान से चोरी किए थे तथा जो स्कूटी नंबर DL11SM5936 उससे बरामद हुई है वह भी उसने पिछले साल दिल्ली से चोरी की थी।




साइन इन