ghaziabad traffic advisory route diversion plan mahashivratri today tomorrow गाजियाबाद में 2 दिन बदले रहेंगे वाहनों के रास्ते, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में 2 दिन बदले रहेंगे वाहनों के रास्ते, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

महाशिवरात्रि पर गाजियाबाद शहर में शनिवार और रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्के और भारी वाहनों के रास्ते बदले रहेंगे। 14 फरवरी की शाम 6 बजे से लालकुआं, मोहननगर या हापुड़ चुंगी की तरफ से भारी और व्यावसायिक वाहन हापुड़ तिराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे।  

Sat, 14 Feb 2026 07:35 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में 2 दिन बदले रहेंगे वाहनों के रास्ते, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

महाशिवरात्रि पर गाजियाबाद शहर में शनिवार और रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्के और भारी वाहनों के रास्ते बदले रहेंगे। 14 फरवरी की शाम 6 बजे से लालकुआं, मोहननगर या हापुड़ चुंगी की तरफ से भारी और व्यावसायिक वाहन हापुड़ तिराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक यह डायवर्जन 15 फरवरी को जलाभिषेक की समाप्ति तक रहेगा।

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर हापुड़ तिराहा के पास स्थित दूधेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में ऋद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर 14 फरवरी की शाम 6 बजे से 15 फरवरी को जलाभिषेक समाप्ति तक विभिन्न स्थानों पर छोटे-बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो चलाने के लिए सर्वे शुरू, इन इलाकों तक लाभ

गोशाला फाटक से दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएगा। जरूरत पड़ने पर डायवर्जन में आंशिक संशोधन भी किया जा सकता है। लोगों से अपील की है कि वह जारी इसका पालन करें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। असुविधा होने पर लोग यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904 पर संपर्क कर सकते हैं।

मंदिर के पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

डीसीपी सिटी धवल जयसवाल ने बताया कि संदिग्ध लोगों की निगरानी के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी, जो हर स्थिति पर पैनी नजर रखेगी। पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। एंबुलेंस, फायर टैंकर, बैरियर आदि की व्यवस्था रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार मूर्ति चौक पर अंडरपास कब होगा शुरू? ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद तक मिलेगी राहत

ऐसे जा सकेंगे

● लालकुआं से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन साजन मोड़ से मुड़कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क चौराहा से विवेकानंद नगर फ्लाईओवर होते हापुड़ चुंगी से मेरठ तिराहा या राजनगर एक्सटेंशन होकर जाएंगे।

● मेरठ तिराहा से लालकुआं की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन हापुड़ तिराहा की तरफ आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन मेरठ रोड से एएलटी चौराहा, हापुड़ चुंगी, विवेकानंद नगर फ्लाईओवर और साजन मोड़ होते हुए पहुंचेंगे।

● हल्के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहा के बीच पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ये चौधरी मोड़ से आंबेडकर रोड, पुराना बस अड्डा और हापुड़ रोड पर हापुड़ तिराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

● नया बस अड्डा से लालकुआं की ओर जाने वाले हल्के व्यावसायिक वाहन पटेलनगर फ्लाईओवर से न जाकर हापुड़ तिराहा, हापुड़ रोड, पुराना बस अड्डा से आंबेडकर रोड होते हुए चौधरी मोड़ होकर गंतव्य को जाएंगे।

● हापुड़ चुंगी से हापुड़ तिराहा की तरफ सभी प्रकार के भारी और मध्यम व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उपरोक्त सभी वाहन एएलटी चौराहा से मेरठ रोड होते हुए गंतव्य को जाएंगे

● पुराना बस अड्डा से कोई भी बस या अन्य भारी या मध्यम व्यावसायिक वाहन हापुड़ तिराहा की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन घूकना मोड़ से मेरठ रोड होकर गंतव्य को जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 70 सड़कों की संवरेगी सूरत, GT रोड और लोनी समेत इन पर होगा काम

रामलीला मैदान समेत यहां गाड़ियां खड़ी होंगी

● जीटी रोड, आंबेडकर रोड और विजयनगर रेलवे पुल की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन रामलीला मैदान घंटाघर में खड़े करेंगे।

● नया बस अड्डा की ओर से आने वाले पटेलनगर फ्लाईओवर से आगे रामलीला मैदान घंटाघर में वाहन खड़े करेंगे।

● हापुड़ रोड से आने वाले श्रद्धालु नवयुग मार्केट रोड के किनारे वाहन खड़े करेंगे।

● विजयनगर की ओर से आने वाले श्रद्धालु मिलिट्री ग्राउंड विजयनगर में वाहन खड़े करेंगे।

● पुलिसकर्मियों के वाहन शंभूदयाल डिग्री कॉलेज परिसर में खड़े होंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।