Ghaziabad three road widening proposal approved 40 other roads will also be repaired गाजियाबाद में इन 3 सड़कों के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 40 रास्तों की भी होगी मरम्मत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में इन 3 सड़कों के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 40 रास्तों की भी होगी मरम्मत

उत्तर प्रदेश सरकार ने पीडब्ल्यूडी को गाजियाबाद में तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वहीं लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर की 40 सड़क और संपर्क मार्गों की भी मरम्मत कराई जाएगी।

Sun, 26 Oct 2025 07:12 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में इन 3 सड़कों के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 40 रास्तों की भी होगी मरम्मत

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को गाजियाबाद में तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर की 40 सड़क और संपर्क मार्गों की भी मरम्मत कराई जाएगी।

इस बार मॉनसून के कारण गाजियाबाद की कई सड़कें खराब हो गई हैं। सड़कें गड्ढों में तब्दील है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों पर गड्ढे होने के कारण हादसा होने का डर रहता है। मोदीनगर, लोनी और मुरादनगर के संपर्क मार्गों क्षतिग्रस्त है। स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत कराएगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईन राजाराम ने बताया कि पहले चरण में 40 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नवंबर के पहले सप्ताह में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया इसके अलावा शासन ने तीन सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी दी है। चौड़ीकरण का काम जल्दी शुरू कराया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण होने से लोगों को राहत मिलेगी।

गड्ढों के साथ धूल उड़ने से परेशानी झेल रहे लोग

देहात की सड़कों पर गड्ढे होने के साथ लोग धूल उड़ने से भी परेशानी झेल रहे हैं। सड़कों पर गड्ढे होने से हादसे हो रहे हैं। मोदीनगर, लोनी और मुरादनगर की ज्यादातर सड़कों पर धूल उड़ रही है। इस कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। प्रदूषण होने से भी लोगों को परेशानी रहती है। उम्मीद है कि सड़कों की मरम्मत के बाद धूल नहीं उड़ेगी। इससे वायु प्रदूषण कम होगा।

इन सड़कों पर होगा काम

एनएच-9 से रोज वैली स्कूल तक की सर्विस रोड। डासना मुख्य मार्ग से इकला-इनायतपुर। तुलसी निकेतन से वजीराबाद रोड के दोनों तरफ जहां यूटर्न हैं, वहां सड़क को चौड़ा किया जाएगा। दुहाई-भिक्कनुपर से रेवड़ा रेवाड़ी तक की सड़क पर काम होगा।

राजाराम, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, ''शासन ने तीन सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी है। इन पर जल्दी काम शुरू कराया जाएगा। 40 सड़क और संपर्क मार्गों की मरम्मत भी कराई जाएगी।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।