गोल्डन टेंपल के सरोवर में मुस्लिम शख्स ने किया था कुल्ला, गाजियाबाद पुलिस ने दबोचा
गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक को गाजियाबाद से पकड़ लिया गया है। शख्स की पहचान सुब्हान के तौर पर हुई है। वह अंकुर विहार की नसबंदी कॉलोनी में रहता है और फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक को गाजियाबाद से पकड़ लिया गया है। शख्स की पहचान सुब्हान के तौर पर हुई है। वह अंकुर विहार की नसबंदी कॉलोनी में रहता है और फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। सुभान कॉलोनी में ही अपने भाई के मेडिकल स्टोर पर बैठता है। बीते दिनों वह गोल्डन टेंपल गया था। यहां उसने वजू करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस उसे तलाश कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी को पकड़ लिया गया है और जल्द ही पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पंजाब पुलिस थाना अंकुर विहार पहुंच रही है उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति साफ होगी।
बता दें, इस मामले में निहंग और सिख समुदाय के लोगों ने गाजियाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि शख्स की हरकत सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। सिख समुदाय पर अक्सर कानून हाथ में लेने के आरोप लगाए जाते हैं, इसलिए वे सबसे पहले कानून के दायरे में रहकर पुलिस के पास आए हैं। निहंगों ने चेतावनी दी थी कि वे चाहते हैं कि सुब्हान रंगरीज सार्वजनिक रूप से आकर सिख मर्यादा के अनुसार माफी मांगे वरना उनके पास शख्स से जुड़ी पूरी जानकारी है।
बता दें, दिल्ली के मुस्लिम युवक सुब्हान रंगरीज ने गोल्डन टेंपल में पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाई थी और मुस्लिम शेर लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गोल्डन टेंपल के सरोवर में पैर डालकर बैठा है और मुंह धो रहा है। वह 3 बार मुंह में पानी भरकर कुल्ला करता है और एक बार उस पानी को दोबारा सरोवर में ही थूक देता है। इसके बाद वह मुंह धोता है और फिर उंगली उठाते हुए गोल्डन टेंपल को भी दिखाता है। उसका एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रहा था कि यहां सब पगड़ी वाले हैं। सिर्फ मैं टोपी पहनकर आया हूं लेकिन मुझे किसी ने कुछ नहीं कहा।




साइन इन