कार का साइड मिरर टूटने पर दिल्ली में बड़ा कांड, एक को मार ही डाला, दूसरा जख्मी
दिल्ली में एक की साइड मिरर को हुए नुकसान के बाद पुरानी दुश्मनी इस कदर उफनाई कि 25 साल के एक कपड़ा विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा जख्मी है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा है, जिसमें से दो नाबालिग हैं।

दिल्ली में एक की साइड मिरर को हुए नुकसान के बाद पुरानी दुश्मनी इस कदर उफनाई कि 25 साल के एक कपड़ा विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा जख्मी है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा है, जिसमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक बदरपुर थाने में रात 10 बजे सूचना मिली थी कि गौतमपुरी इलाके में चाकूबाजी हुई है।
टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे और मौके पर खून के धब्बे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शुरुआती जांच के दौरान चश्मदीदों के बयान से पता चला कि एक कार का साइड मिरर टूट जाने की वजह से झगड़े की शुरुआत हुई। पुरानी दुश्मनी होने की वजह से बहस तुरंत हिंसा में बदल गई।' क्राइम सीन को सुरक्षित कर दिया गया और फॉरेंसिक टीम ने सबूत एकत्रित किए।
दोनों को मारी गई थी चाकू
मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरुण के रूप में हुई जोकि एक कपड़ा विक्रेता है और शिवम (25) एम्स में हाउसकीपिंग स्टाफ है। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से गोदने के कई जख्म है। दोनों को इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा, 'इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई। शिवम को भी चाकू मारी गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है और रिकवर कर रहा है। घटना के बाद कई टीमों का गठन करके इलाके में छापेमारी की गई। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है, सभी गौतमपुरी इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से दो 16 साल के नाबालिग हैं। मुख्य आरोपी और एक अन्य अमर (25), विक्की (31) को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ाई छोड़ चुके सभी, दो बेरोजगार
पुलिस ने बताया कि सभी स्कूल से ही पढ़ाई छोड़ चुके हैं और दो बेरोजगार हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया, 'बीएनएस की धारा 103 (1), 109 और 3 (5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।'




साइन इन