ganga jal supply to greater noida all sectors expected soon ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टर में गंगाजल कब तक पहुंचने की उम्मीद, आ गई गुड न्यूज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टर में गंगाजल कब तक पहुंचने की उम्मीद, आ गई गुड न्यूज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी सेक्टरों और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल पहुंचाने का काम तेज कर दिया है। सेक्टर डेल्टा-2 और तिगरी के पास पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। ताजा अपडेट के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Sun, 18 Jan 2026 02:00 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टर में गंगाजल कब तक पहुंचने की उम्मीद, आ गई गुड न्यूज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी सेक्टरों में गंगाजल पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी। सेक्टर डेल्टा-2 लेबर चौक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तिगरी के पास पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द पूरा होने वाला है। इसके बाद इस माह के आखिरी तक बाकी सेक्टरों में भी गंगाजल पहुंच जाएगा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके के सभी सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति जल्द शुरू करा दी जाएगी। अगले एक सप्ताह में कई नए सेक्टरों में गंगाजल पहुंच जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चल रहा काम

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तिगरी के पास पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके बाद गौड़ चौक समेत आसपास की सोसाइटी में गंगाजल पहुंच जाएगा। वहीं, सेक्टर डेल्टा-2 के पास पाइपलाइन का काम पूरा होने पर सेक्टर नॉलेज पार्क-1, 2, 3, सेक्टर पी-1 से पी-8, ओमेगा बिल्डर एरिया आदि सेक्टरों में भी गंगाजल पहुंच जाएगा।

इन सेक्टरों में शुरू हुई आपूर्ति

जल विभाग के अधिकारी के मुताबिक सेक्टर सिग्मा-1, 2, 3 और ओमिक्रोन में बीते सप्ताह ही गंगाजल की आपूर्ति शुरू की गई थी। सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि सेक्टरों में पहले से ही गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। अभी आंशिक रूप से 60-70 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है।

भूमिगत जलाशय चालू कराने का काम शुरू

गंगाजल परियोजना के लिए शहर में बनाए गए 20 से अधिक भूमिगत जलाशय (यूजीआर) को चालू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तब तक सीधे ही गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। यूजीआर चालू करने के लिए विद्युतीकरण का काम चल रहा है।

कई इलाकों में लीकेज की समस्या दूर

वहीं ग्रेटर नोएडा में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायतों पर जल और सीवर विभाग ने पाइप लाइन में लीकेज और सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर करने का काम तेज कर दिया है। पिछले दो दिन में 10 से अधिक स्थानों पर लीकेज ठीक की गई।

लीकेज को लेकर चल रहा सर्वे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम लीकेज का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण करा रही है। साथ ही शिकायतों वाले इलाकों में तुरंत पहुंच रही, जबकि पहले समस्या के समाधान में कई दिन लग जाते थे। शुक्रवार और शनिवार को सेक्टर अल्फा-टू, लेबर चौक के पास सर्विस मार्ग पर समेत अलग-अलग गलियों में लीकेज की समस्या दूर की गई।

इस इलाके में सबसे ज्यादा शिकायत

अल्फा-टू में ही दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत सबसे ज्यादा थी। दूषित पेयजल से 100 से अधिक लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की थी। इसके अलावा सेक्टर बीटा-वन के ई ब्लॉक में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का भी समाधान किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI जांच का देंगे आदेश; आतिशी के बयान के वीडियो पर दिल्ली एसेंबली स्पीकर का ऐलान
ये भी पढ़ें:मनीष सिसोदिया को हाईकोर्ट से गुड न्यूज, निर्वाचन को चुनौती वाली याचिका खारिज
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके से जुड़े डॉक्टरों को अल-फलाह ने बिना पुलिस वैरिफिकेशन दी नौकरी- ED

लगातार की जा रही निगरानी

एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन की लगातार निगरानी की जा रही। अधिकारियों को शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति की बराबर निगरानी की जा रही है। लीकेज को दूर करने के लिए सर्वेक्षण अभियान अभी जारी रहेगा। सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं पर भी दिक्कत होने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।