fire in indirapuram ghaziabad gaur green avenue apartment गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 9 से 11 मंजिल तक 8-10 फ्लैट जले, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 9 से 11 मंजिल तक 8-10 फ्लैट जले

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। 10वीं मंजिल पर लगी आग करीब 8-10 फ्लैट तक फैल गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौकर पर पहुंचीं।

Wed, 29 April 2026 12:54 PMSudhir Jha हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 9 से 11 मंजिल तक 8-10 फ्लैट जले

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। 10वीं मंजिल पर लगी आग करीब 8-10 फ्लैट तक फैल गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौकर पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण की कोशिश शुरू की। इतने फ्लैटों में एक साथ आग से हड़कंप मच गया। आग 12 मंजिला इमारत के 9वें, 10वें और 11वें तल पर लगी, जिससे कई फ्लैटों में धुआं भर गया और लोग घबराकर बाहर निकल आए।

इंदिरापुरम में स्थित गौड़‌ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 10वें तल के एक फ्लैट में आग लगी थी। आग पर काबू पाया जाता, इससे पहले ही यह ऊपर और नीचे के तल पर फैल गई। 8-10 फ्लैटों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। फ्लैटों में रहने वाले लोग जान बचाकर भागे। आग की चपटें और काला धुआं देख सोसाइटी आसपास के इलाके में अफरातफरी की स्थिति रही।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने का समय सुबह करीब पौने 9 बजे बताया गया है। दमकल की छह टीम आग बुझाने में जुटी हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि आसपास के दमकल केंद्रों से और टीमों को बुलाया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर जल्द काबू पाया जाएगा।

सारा सामान जलकर राख

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से एक फ्लैट से आग की लपटें निकलीं और इसने आसपास के अन्य कई फ्लैट को भी चपेट में ले लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन कई परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

गाजियाबाद में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बहुमंजिली आवासीय भवन में भीषण आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। सीएम योगी ने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, डीएम को भी मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश हैं। गौरतलब है कि बुधवार सुबह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में कई फ्लैट आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग समेत अन्य टीमें बचाव के लिए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

ग्राउंड रिपोर्ट- अक्षय अग्रवाल

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।