Female sub-inspector constable arrested while taking bribe of Rs 50000 in Ghaziabad गाजियाबाद में पिंक बूथ इंचार्ज महिला SI और सिपाही अरेस्ट, थान में 50 हजार की घूस लेते दबोचे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में पिंक बूथ इंचार्ज महिला SI और सिपाही अरेस्ट, थान में 50 हजार की घूस लेते दबोचे

गाजियाबाद के मुरादनगर थाने से पिंक बूथ चौकी प्रभारी महिला सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन मेरठ यूनिट की टीम ने शनिवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

Sun, 21 Dec 2025 10:41 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में पिंक बूथ इंचार्ज महिला SI और सिपाही अरेस्ट, थान में 50 हजार की घूस लेते दबोचे

गाजियाबाद के मुरादनगर थाने से पिंक बूथ चौकी प्रभारी महिला सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन मेरठ यूनिट की टीम ने शनिवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

हापुड़ जिले के खड़खड़ी गांव के रहने वाले रजनीश त्यागी के खिलाफ 12 अक्टूबर को मुरादनगर थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसकी जांच पिंक बूथ प्रभारी दरोगा प्रिया सिंह कर रही थी। आरोप है कि महिला दरोगा आरोपी रजनीश त्यागी से उसकी मां कुसुम त्यागी और पिता संजीव त्यागी के नाम चार्जशीट से निकालने के नाम पर दो लाख रुपये देने की मांग कर रही थी। रुपये लेने की डील सिपाही शाहिद कर रहा था। काफी मिन्नतों के बाद 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

इसके बाद रजनीश त्यागी ने रिश्वत मांगने की शिकायत मेरठ यूनिट के एंटी करप्शन विभाग में कर दी। कृष्णापाल सिंह की टीम मुरादनगर पहुंची और रजनीश त्यागी को केमिकल लगे नोटों की गड्डी दे दी। जैसे ही रजनीश त्यागी मुरादनगर थाना परिसर पहुंचा और महिला दरोगा प्रिया सिंह और सिपाही को 50 हजार रुपये दिए तभी एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।

दरोगा लाइन हाजिर : पुलिस उपायुक्त नगर ने विजयनगर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में ट्रांसफर किया है।

लिपि नगायच, एसीपी मसूरी सर्किल, ''एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक की तहरीर पर महिला दरोगा प्रिया सिंह और सिपाही शाहिद के खिलाफ मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। दरोगा और सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।