Fauji Damad ne vidhwa saas ko dhokhe se hotel room mein le ja kar kiya dushkarm, ganda video bhi banaya होटल में ले जाकर किया रेप, गंदा वीडियो बनाया; विधवा सास ने फौजी दामाद पर लगाए आरोप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

होटल में ले जाकर किया रेप, गंदा वीडियो बनाया; विधवा सास ने फौजी दामाद पर लगाए आरोप

ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को कलंकित करने का बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक फौजी दामाद पर अपनी विधवा सास से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने आरोपी दामाद के खिलाफ खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  

Fri, 5 Sep 2025 08:54 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
होटल में ले जाकर किया रेप, गंदा वीडियो बनाया; विधवा सास ने फौजी दामाद पर लगाए आरोप

ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को कलंकित करने का बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक फौजी दामाद पर अपनी विधवा सास से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने आरोपी दामाद के खिलाफ खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में रबूपुरा में रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने ही दामाद पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया लिया।

तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाकर ले गया था होटल

शिकायत के मुताबिक, महिला ने अपनी इकलौती बेटी की शादी सन 2018 में ककौड़ में रहने वाले युवक से की थी। आरोपी दामाद आर्मी में है। महिला का आरोप है कि वह अप्रैल में दामाद के साथ कार से दिल्ली जा रही थी। दामाद ने रास्ते में तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर होटल में कमरा ले लिया। वहां उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में दामाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो दामाद ने अश्लील वीडियो दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया।

कई बार किया दुष्कर्म

इसका फायदा उठाकर आरोपी दामाद ने बाद में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी संपत्ति के कागजात भी ले लिए। बेटी का घर बचाने के लिए वह सब कुछ चुपचाप सहती रही। उसने एक बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि महिला की बेटी और दामाद के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। मामले में जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।