Terror Suspect Abdul Rahman Arrested in Faridabad for Sharing Radical Videos कट्टरपंथी वीडियो जानकारों को भेजता था संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान , Faridabad Hindi News - Hindustan
More

कट्टरपंथी वीडियो जानकारों को भेजता था संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान

फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है। उसने सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी वीडियो साझा किया था। गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ ने मिलकर उसे 2 मार्च को गिरफ्तार किया। अब्दुल रहमान के...

Sun, 9 March 2025 12:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
कट्टरपंथी वीडियो जानकारों को भेजता था संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान

फरीदाबाद। पाली के बांस रोड से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी वीडियो शेयर करने के उपरांत गुजरात एटीएस के संज्ञान में आया। उसने अपने किसी जानकार को विदेश से आए भड़काऊ और कट्टरपंथी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद गुजरात एटीएस उसके किसी जानकार के इनुपट पर पलवल एसटीएफ की मदद से उसे काबू किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भी लगातार सातवें दिन राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी के अलावा पलवल एसटीएफ की टीम की अब्दुल रहमान से पूछताछ की। इस दौरान फरीदाबाद किसके कहने पर वह पहुंचा, इस बाबत पूछताछ की गई। साथ ही फरीदाबाद या आसपास सक्रिय हैंडलर की जानकारी जुटाई गई। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने फरवरी माह में इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) द्वारा भेजे एक वीडियो को सोशल मीडिया पर किसी को शेयर किया था। वह वीडियो कट्टरपंथी था।

सोशल मीडिया पर नजर रख रही एटीएस की टीम वीडियो की जानकारी मिलते ही सतर्क हो गई। इसके बाद टीम की ओर से जानकारी जुटाई गई तो अब्दुल रहमान का लोकेशन फरीदाबाद पहुंचने का मिला। इसके बाद 28 फरवरी को एटीएस गुजरात की टीम ने पलवल एसटीएफ को जानकारी दी और दो मार्च को दूसरी जानकारी पर अब्दुल रहमान को दो जिंदा हैंड ग्रेनेड और डोटेनेटर के साथ पाली के बांस रोड से गिरफ्तार किया गया।

एक्टिव मोबाइल फोन की जानकारी जुटा रही एजेंसी

पाली में किसने संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को दो हैंड ग्रेनेड मुहैया कराया। उसकी तलाश जारी है। सूत्रों की मानें तो इस बाबत राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी अब्दुल रहमान के मददगार की तलाश के लिए पाली व आसपास के क्षेत्रों में दो मार्च तक एक्टिव मोबाइल फोन व सिम नंबर की तलाश कर रही है। इस बाबत टेलीकॉम कंपनी से मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे टीम को मामले को खुलासा करने में मदद मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।