New Year Celebration in Palwal Central Minister Announces Metro Project and Development in Haryana पलवल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, 2026 में शुरू होगा काम : कृष्णपाल गुर्जर, Faridabad Hindi News - Hindustan
More

पलवल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, 2026 में शुरू होगा काम : कृष्णपाल गुर्जर

पलवल में अनाज मंडी में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नए भारत और नए हरियाणा के विकास के बारे में बताया। उन्होंने घोषणा की कि पलवल को जल्द मेट्रो मिलेगी। गुर्जर ने सरकार की योजनाओं से गरीबों का जीवन स्तर सुधरने की बात की और विपक्ष पर हमला बोला।

Sun, 18 Jan 2026 11:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
पलवल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, 2026 में शुरू होगा काम : कृष्णपाल गुर्जर

पलवल। अनाज मंडी में नववर्ष मिलन समारोह का आयाेजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नया हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि पलवल को जल्द मेट्रो की सौगात मिलेगी और इसका निर्माण कार्य वर्ष-2026 में शुरू किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने कहा कि भारत 11वीं से चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

देश में गरीबों के लिए आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, नल से जल और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से आमजन का जीवन स्तर सुधरा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नए भारत में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और किसान, मजदूर व युवाओं के लिए सीधे लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार हार से बौखलाया विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता विकास पर भरोसा जता चुकी है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, होडल विधायक हरेंद्र सिंह, एनआईटी विधायक सतीश फागना, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक दीपक मंगला ने केंद्रीय मंत्री गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।