Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादSGM Nagar Workshop Fire Workshop Roof Blown Off in Powerful Blast Several Injured
फरीदाबाद: वर्कशॉप में जोरदार धमाका, उड़ी छत; तीन घायल
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Thu, 2 April 2026 12:12 PMMohit हिन्दुस्तान, फरीदाबाद

एसजीएम नगर के एफ ब्लॉक स्थित एक वर्कशॉप में गुरुवार सुबह अचानक जोरदार धमाका होने के बाद आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि वर्कशॉप की छत तक उड़ गई और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना में करीब तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलते ही सेक्टर-21डी चौकी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन