Faridabad Wife Killed Husband Waited for 30 minutes आंधे घंटे किया इंतजार, गला दबाने की भी कोशिश; फरीदाबाद में बीच सड़क पत्नी की हत्या मामले में खुलासे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आंधे घंटे किया इंतजार, गला दबाने की भी कोशिश; फरीदाबाद में बीच सड़क पत्नी की हत्या मामले में खुलासे

फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र स्थित सनलाइट शिव एन्क्लेव कॉलोनी-पार्ट एक निवासी महिला की शुक्रवार को सड़क पर उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Sun, 22 Feb 2026 07:54 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, फरीबादाबाद
share
आंधे घंटे किया इंतजार, गला दबाने की भी कोशिश; फरीदाबाद में बीच सड़क पत्नी की हत्या मामले में खुलासे

फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र स्थित सनलाइट शिव एन्क्लेव कॉलोनी-पार्ट एक निवासी महिला की शुक्रवार को सड़क पर उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। तलाक का केस चलने की वजह से आरोपी और महिला अलग रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, शिव एंक्लेव पार्ट-एक सनलाइट कॉलोनी निवासी संगीता देवी की शादी करीब 12 वर्ष पहले शिव एंक्लेव पार्ट-दो निवासी कार चालक दिलीप यादव से हुई थी। वह नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी। शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे 30 वर्षीय संगीता शिव एंक्लेव पार्ट-दो निवासी अपने पिता के घर से अपने कमरे पर जा रही थी। आरोपी पति उसे तलाशने के बाद उसके घर से वापस लौट रहा था।

रास्ते में महिला को अकेला पाकर आरोपी ने एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। इनमें से दो गोलियां महिला की छाती में बाईं ओर जा लगीं, जबकि एक गोली दूसरी तरफ निकल गई। गोली लगने से महिला के सड़क पर गिरते ही आरोपी फरार हो गया। घटना का पता चलने पर उसके परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच तलाक का मामला साकेत, दिल्ली की अदालत में विचाराधीन था।

पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी मूल रूप से बिहार के सीवान का रहने वाला है। सूचना के बाद एसीपी ओल्ड फरीदाबाद संजीव कुमार और अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने भी मौका मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिलीप यादव पहले मृतक महिला के मायके के पड़ोस में अपनी बहन के घर रहता था। वहीं, उसकी जान-पहचान संगीता से हुई थी। करीब 12 वर्ष पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके घर दो बेटियों का जन्म हुआ। शुरुआत में दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद रिश्तों में खटास आ गई। आरोपी किसी की कार चलाकर आजीविका चलाता था, जबकि संगीता पहले दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करती थी और इन दिनों नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी।

ल्ला थाना एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है और शिव एन्क्लेव पार्ट-2 में अपनी बहन के घर रह रहा था। वारदात के बाद से वह फरार है।

महिला का गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया

परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ वर्षों बाद दिलीप का व्यवहार एकाएक बदल गया था। आरोप है कि वह शराब पीकर वह संगीता के साथ मारपीट करने लगा। एक बार उसने गला दबाकर उसकी जान लेने का प्रयास भी किया था। इसके बाद से वह अपने पति से अलग रहने लगी थी। एक बार साकेत इलाके में आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की थी। वहां उसने मारपीट का मामला भी दर्ज करवाया था।

घटना वाले दिन आरोपी देर शाम कॉलोनी में घूमता रहा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह संगीता को खोजते हुए उसके कमरे तक भी पहुंचा, लेकिन वहां वह नहीं मिली। लौटते समय रास्ते में जब वह सामने आई तो आरोपी ने नजदीक जाकर तीन गोलियां चला दीं। दो गोलियां संगीता की बाईं ओर छाती में लगीं, जबकि एक गोली निशाना चूकने से दूर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल संगीता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घ

आरोपी ने आधा घंटे इंतजार किया

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति दिलीप यादव करीब आधे घंटे तक कॉलोनी की गलियों में पत्नी संगीता देवी की तलाश में घूमता रहा। जैसे ही वह उसे सड़क पर अपने घर के लिए जाती दिखी तो उसने पास जाकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया।

गोलियों की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हें हत्या का पता चला। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। सूचना मिलने के बाद पल्ला थाना एसएचओ सत्यप्रकाश और नवीन नगरपुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।