Fake international police gang exposed in noida, 6 arrested; this is how they used to rob दिल्ली-NCR में फर्जी दूतावास के बाद फेक इंटरनेशनल पुलिस गैंग का पर्दाफाश, 6 अरेस्ट; ऐसे करते थे लूट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-NCR में फर्जी दूतावास के बाद फेक इंटरनेशनल पुलिस गैंग का पर्दाफाश, 6 अरेस्ट; ऐसे करते थे लूट

सभी छह आरोपियों को बीएस-136, सैक्टर- 70 से गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 17 स्टाम्प मोहर, 6 चेक बुक, 9 आईडी कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 वोटर कार्ड, 6 एटीएम कार्ड जैसा तमाम सामान जब्त किया गया है।

Sun, 10 Aug 2025 05:28 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान टीम, नोएडा
share
दिल्ली-NCR में फर्जी दूतावास के बाद फेक इंटरनेशनल पुलिस गैंग का पर्दाफाश, 6 अरेस्ट; ऐसे करते थे लूट

नोएडा के थाना फेस- 3 पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इनवेस्टिगेशन ब्यूरो’ के नाम से लोगों को भ्रमित कर ठगने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के लोग फर्जी ऑफिस बनाकर, सरकारी अधिकारी का झूठा दिखावा करके व पुलिस जैसा रंग व लोगो लगाकर आम जनता को प्रभाव में लेकर धोखाधडी कर पैसा ऐंठते थे। इससे पहले एनसीआर में फर्जी दूतावास का भंडा फूटा था। जानिए इस कांड को ये गैंग कैसे अंजाम दे रही थी।

ऐसे शुरू करते थे ठगने की कहानी

सभी आरोपियों ने मिलकर एक गैंग बनाई थी। पहले एक ऑफिस किराए पर लिया। फिर जनता को भ्रमित करने के लिए पुलिस जैसा रंग, लोगो इस्तेमाल कर इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इनवेस्टिगेशन ब्यूरो का बोर्ड लगाया। इस तरह एकदम असली वाला लुक देकर लोगों को ठगने की कहानी शुरू की।

सरकारी मंत्रालयों के जाली दस्तावेज भी दिखाते

ये लोग जनता को मूर्ख बनाने के लिए जाली दस्तावेज दिखाते थे। ताकि लोगों पर दवाब बनाकर उन्हें अपने काबू में किया जा सके। इन दस्तावेजों में विभिन्न मंत्रालयो से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट शामिल होते थे। जैसे जनजातीय मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय शामिल हैं।

इंटरनेशनल संस्थानों का सदस्य बताते

और अधिक दबाव और मूर्ख बनाने के लिए कहते थे कि हमारी एक शाखा यूके में भी है। इस तरह ये ठग अपना संबंध इंटरपोल, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से जोड़कर दिखाते थे। इस तरह भरोसा जीतने के बाद शुरू होता था, लोगों को ठगने का काम। इसके बाद गैंग के सदस्य कहते कि हम लोग लोकसेवक हैं और अपनी वेवसाईट www.intlpcrib.in के माध्यम से लोगो से डोनेशन के रूप मे पैसा लेने का काम कर रहे हैं ।

डोनेशन के बहाने लोगों से लूटते रुपये

लोकसेवक की तरह प्रस्तुत करते थे और अपनी वेवसाईट www.intlpcrib.in के माध्यम से लोगो से डोनेशन के रूप मे पैसा लेने का काम कर रहे थे । इस वेबसाईट पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सर्टिफिकेट प्रदर्शित करते थे व अपने आप को एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था बताते थे ।

इस वेबसाईट पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सर्टिफिकेट प्रदर्शित करते थे व अपने आप को एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था बताते थे। यह लोग अपने पास प्रेस के आई कार्ड अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आईकार्ड एवं विभिन्न संस्थाओ के आईकार्ड, मोहर आदि लोगो को बेवकूफ बनाने एव उनको प्रभाव मे लेने के लिये रखते थे।

पुलिस द्वारा जब्त किया गया माल

सभी छह आरोपियों को बीएस-136, सैक्टर- 70 से गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 17 स्टाम्प मोहर, 6 चेक बुक, 9 आईडी कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 वोटर कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 3 प्रकार के विजिटिंग कार्ड, मंत्रालयो से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट, 1 सीपीयू, 4 इन्टरनेशनल पुलिस एण्ड क्राईम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के बोर्ड, 42300 रुपये व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किए मामले

आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए थाना फेस 3 पर धारा 204, 205, 318, 319, 336, 339, 338, 3(5) बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट व 3/4 EMBLEMS AND NAMES (PREVENTION OF IMPROPER USE) Act 1950 के तहत पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

1. बिभाष चन्द्र अधिकारी पुत्र प्रभाकर अधिकारी। निवासी ग्राम कृष्णा नगर थाना नलहाटी, जिला वीरबूम वेस्ट बंगाल। हालिया पता, बीएस-136 सैक्टर 70 थाना फेस-3 नोएडा। पढ़ाई-लिखाई– बीए पास

2. अराग्य अधिकारी पुत्र विभाषचन्द्र अधिकारी। निवासी ग्राम कृष्णा नगर थाना नलहाटी, जिला वीरभूम वेस्ट बंगाल। हालिया पता, बीएस-136 सैक्टर 70 थाना फेस-3 नोएडा। पढ़ाई-लिखाई – बीए एलएलबी पास

3. बाबुल चन्द्र मंडल पुत्र स्व0 वीरेन्द्रनाथ मण्डल। निवासी ग्राम नार्थ कंचुआ थाना अशोक नगर, जिला 24 परगना पश्चिम बंगाल। हालिया पता, बीएस-136 सैक्टर 70 थाना फेस-3 नोएडा। शिक्षा -12 वीं पास

4. पिन्टूपाल पुत्र उत्पल पाल। निवासी ग्राम छुदनकंदी थाना नोघटी, जिला वीरभूम पश्चिम बंगाल। हालिया पता, बीएस-136 सैक्टर 70 थाना फेस-3 नोएडा। शिक्षा-12 वीं पास।

5. समापदमल पुत्र अदुमल। निवासी किशनपुर थाना नालहट, जिला वीरभूम पश्चिम बंगाल। हालिया पता, बीएस-136 सैक्टर 70 थाना फेस-3 नोएडा। उम्र 29 वर्ष। शिक्षा– 12 वी

6. अशीष कुमार पुत्र मुनिमय मोहन सिंह। निवासी म0न0 266 ए मोहल्ला दक्षिण कलकत्ता थाना टालीगंज, जिला कलकत्ता पश्चिम बंगाल। हालिया पता बीएस-136 सैक्टर 70 थाना फेस-3 नोएडा। उम्र 57 वर्ष। शिक्षा – 12 वीं पास।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।