उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगाकर आत्महत्या, डिप्रेशन से जूझ रहा था शख्स, जांच जारी
शव को तुरंत ट्रैक से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान महाराज सिंह (45) के रूप में हुई है और वह राजस्थान के करोली का रहने वाला था। वे पुताई का काम करता है।

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने मंगलवार सुबह ट्रैक पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना सुबह 10 बजकर 12 मिनट की है। मेट्रो डीसीपी कुशल पाल सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि शख्स डिप्रेशन से जूझ रहा था।
डीसीपी के मुताबिक उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर से सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि एक शख्स ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर उतरकर आत्महत्या कर ली है। शव को तुरंत ट्रैक से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान महाराज सिंह (45) के रूप में हुई है और वह राजस्थान के करौली का रहने वाला था। वे पुताई का काम करता था।
कई साल से डिप्रेशन से जूझ रहा था
डीसीपी ने बताया कि 'जांच में पता चला है कि मृतक कई साल से डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ईलाज भी चल रहा था। मृतक ने कल यानी सोमवार को भी अस्पताल में डॉक्टरों से परामर्श लिया था। वह उत्तम नगर में रहने वाले अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली आया था।'
परिवार में कौन-कौन?
मृतक के परिवार में पत्नी, 18 साल की बेटी और 17 और 20 साल के दो बेटे हैं। शव को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
20 फरवरी को भी ऐसा ही मामला
इससे पहले उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को भी चलती मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर एक 17 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मेट्रो कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने लड़के को पटरी से हटा दिया था। मृतक की पहचान अश्विनी डागर के रूप में हुई है, जो नजफगढ़ का निवासी था। 12वीं पास अश्विनी कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जांच में सामने आया है कि वह निजी जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन