Good news for Delhi students MCD to open Shri schools दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! MCD भी खोलेगी 'श्री' स्कूल, जानें किन्हें मिलेगा एडमिशन, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! MCD भी खोलेगी 'श्री' स्कूल, जानें किन्हें मिलेगा एडमिशन

मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि 'पहले चरण में, हर एमसीडी जोन में ऐसे दो स्कूल स्थापित किए जाएंगे। इन स्कूल में एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा। ये स्कूल छात्रों की क्षमताओं को पहचानेंगे और उनमें और निखार लाएंगे।'

Sat, 24 Jan 2026 07:11 PMMohit नई दिल्ली, पीटीआई
share
दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! MCD भी खोलेगी 'श्री' स्कूल, जानें किन्हें मिलेगा एडमिशन

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) केंद्र के 'पीएम श्री' और दिल्ली सरकार के 'सीएम श्री' स्कूल की तर्ज पर 'एमसीडी श्री' स्कूल खोलने की तैयारी में है। एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह ने शनिवार को एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि 'पहले चरण में, हर एमसीडी जोन में ऐसे दो स्कूल स्थापित किए जाएंगे। मेधावी छात्रों को ही इन स्कूल में एडमिशन मिलेगा। ये स्कूल छात्रों की क्षमताओं को पहचानेंगे और उनमें और निखार लाएंगे। इन स्कूलों का फोकस छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए तैयार करना होगा।'

वहीं एमसीडी के शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि ‘एमसीडी स्कूलों में मेधावी छात्रों की पहचान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पांचवीं कक्षा से हर साल 100 मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा और उनके नाम और शैक्षणिक उपलब्धियों, स्पोर्ट्स और को-करिकुलर एक्टिविटीज को निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा ताकि दूसरे स्कूल को उन्हें एडमिशन देने में आसानी हो सके।’

इन स्कूलों का फोकस छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए तैयार करना होगा।

वर्मा ने आगे कहा कि शिक्षा के साथ-साथ एमसीडी स्कूलों में मिड-डे-मिल, ड्रेस और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। आपको बता दें कि यह घोषणा अशोक विहार फेज-1 स्थित एमसीडी प्राइमरी स्कूल में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण समारोह के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में मेयर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, इस दौरान एरिया के पार्षद भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहीन बाग में जलभराव पर दिल्ली HC सख्त, यूपी सरकार और MCD को दिए मरम्मत के आदेश
ये भी पढ़ें:अब पूरे इलाके की सड़कें-गलियां बनाओ… दिल्ली हाईकोर्ट की MCD और सरकार को फटकार
ये भी पढ़ें:ाइतनी जल्दी क्या थी; MCD में चुनाव पर SC ने LG को सुनाया, चेतावनी भी दी

क्या है श्री स्कूल?

आपको बता दें कि श्री स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह हाई-टेक और क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए तैयार किया गया है। बच्चों को न सिर्फ किताबी ज्ञान बल्कि भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स भी दी जाती है। स्टूडेंट्स को कोडिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, रोबोटिक्स और प्रॉब्लम-सॉल्विंग की ट्रेनिंग भी दी जाती है। इन स्कूलों में बच्चों को खुशहाल माहौल दिया जाता है। वहीं स्कूलों में एडमिशन मेरिट के आधार पर होता है यानी बच्चों को एक प्रवेश परीक्षा देनी होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।