दिल्ली मौसमः सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, किस दिन होगी बारिश; IMD ने बताया
राजधानी दिल्ली में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के चलते बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। अगले दो दिन भी दिल्ली में ऐसी ही गर्मी के आसार हैं।

राजधानी दिल्ली में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के चलते बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। अगले दो दिन भी दिल्ली में ऐसी ही गर्मी के आसार हैं।
दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति पांच से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं।
मौसम में दिखेगा बदलाव
लंबे समय से गर्म मौसम का सामना करने वाले दिल्ली के लोगों को अगले दो दिन भी गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा। शनिवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
5 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 के पार
राजधानी के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पिछले पांच दिनों से दिल्ली की हवा लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार को दिल्ली के पांच इलाकों का सूचकांक 300 से ऊपर यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली में आमतौर पर मार्च के महीने में गर्म मौसम की शुरुआत के साथ ही लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिल जाती है। मार्च के शुरुआती दिनों में ऐसा हुआ भी। लेकिन अब प्रदूषण बढ़ने लगा है।




साइन इन