दिल्ली में VVIP मूवमेंट; कहीं डायवर्जन, तो कहीं ट्रैफिक बंद! कल निकलने से पहले जान लें अपडेट
Delhi Traffic Advisory: 20 अप्रैल को महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट पर कई वीवीआईपी मेहमान आने हैं। इसके चलते इस इलाके में हैवी ट्रैफिक मूवमेंट के आसार हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को कंट्रोल में करने के लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया है, जिसकी जानकारी एडवायजरी जारी करके दी गई है।

Delhi Traffic Advisory: 20 अप्रैल को महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट पर कई वीवीआईपी मेहमान आने हैं। इसके चलते इस इलाके में हैवी ट्रैफिक मूवमेंट के आसार हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को कंट्रोल में करने के लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया है, जिसकी जानकारी एडवायजरी जारी करके दी गई है। बताया गया है कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक के लिए कुछ सड़कों पर डायवर्जन और प्रतिबंधन लागू किया जाएगा।
इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन और प्रतिबंधन
जिन रास्तों पर असर पड़ने की संभावना है, उनमें आईटीओ चौक से दिल्ली गेट (बीएसजेड मार्ग), शांतिवन चौक से आईटीओ फ्लाईओवर, आसफ अली रोड, गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास शामिल हैं।
इसके अलावा आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक और आईपी फ्लाईओवर जैसे स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह भी दी
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और बताए गए मार्गों से बचें। साथ ही वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और केवल निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने को कहा गया है।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें। आम जनता से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।
'नो योर दिल्ली' में जानिए ‘राजघाट’ की कहानी
राजघाट राजधानी दिल्ली में स्थित महात्मा गांधी का स्मारक स्थल है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था। यह यमुना नदी के किनारे बना एक शांत और हरा-भरा परिसर है। काले संगमरमर से बना राजघाट का प्लेटफॉर्म बेहद आकर्षक लगता है। इसके ऊपर “हे राम” लिखा हुआ है। माना जाता है कि ये गांधी जी के आखिरी शब्द थे। यहां हर साल 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और 30 जनवरी (पुण्यतिथि) पर देश-विदेश के नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। यह जगह दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है।




साइन इन