29 जनवरी नोट कर लीजिए, बीटिंग रीट्रिट के चलते बंद रहेंगे दिल्ली के ये रास्ते, ट्रैफिक एडवायजरी
29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया जाएगा। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही एडवायजरी जारी कर दी है। इसके लिए रूट डायवर्जन से लेकर कई और विकस्प तैयार किए गए हैं। समारोह के आयोजन के चलते दोपहर 2:00 बजे से रात 9:30 बजे तक कई प्रतिबंध लागू रहेंगे।

गणतंत्र दिवस के तीन दिन बाद 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया जाएगा। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही एडवायजरी जारी कर दी है। इसके लिए रूट डायवर्जन से लेकर कई और विकस्प तैयार किए गए हैं। समारोह के आयोजन के चलते दोपहर 2:00 बजे से रात 9:30 बजे तक कई प्रतिबंध लागू रहेंगे।
विजय चौक सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी:
➤ मस्जिद गोलचक्कर और कृषि भवन गोलचक्कर के बीच रफी मार्ग।
➤कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाला रायसीना रोड।
➤दारा शिकोह रोड गोलचक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग गोलचक्कर और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाले रास्ते।
➤विजय चौक और "सी" हेक्सागन (C-Hexagon) के बीच कर्तव्य पथ।
वैकल्पिक मार्ग की सलाह
आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे इन वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें: रिंग रोड, वंदे मातरम मार्ग, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड-कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड आदि।
बसों के लिए डायवर्जन
29.01.2026 को दोपहर 2:00 बजे से रात 9:30 बजे तक डी.टी.सी (DTC) और अन्य शहरी बसों को उनके सामान्य रास्तों से हटाकर दूसरे रास्तों पर चलाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि मेहमानों और दर्शकों के वाहनों को आने-जाने में सुविधा हो और इंडिया गेट के आसपास ट्रैफिक जाम न लगे।




साइन इन