Delhi to withdraw B&B policy after Malviya Nagar fire tragedy said Tourism Minister Kapil Mishra दिल्ली सरकार वापस ले ली BnB पॉलिसी, मालवीय नगर हादसे 21 मौतों के बाद बड़ा फैसला; सभी की होगी जांच, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली सरकार वापस ले ली BnB पॉलिसी, मालवीय नगर हादसे 21 मौतों के बाद बड़ा फैसला; सभी की होगी जांच

बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में हुए हादसे के बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपनी बी एंड बी पॉलिसी को वापस लेकर उसकी समीक्षा करने का फैसला किया है।

Thu, 4 June 2026 11:41 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दिल्ली सरकार वापस ले ली BnB पॉलिसी, मालवीय नगर हादसे 21 मौतों के बाद बड़ा फैसला; सभी की होगी जांच

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि रेखा गुप्ता सरकार ने अपनी ब्रेड ऐंड ब्रेकफास्ट (B&B) पॉलिसी को वापस ले लिया है। सरकार ने कहा कि इस इस नीति के तहत चलने वाले सभी होटलों की समीक्षा की जाएगी।

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने क्या बताया

दिल्ली होटल हादसे के बाद दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि हम ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना को आधिकारिक तौर पर वापस लेने जा रहे हैं और इस योजना के तहत लाइसेंस पाने वाले सभी होटलों और प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे फैसला लिया जाएगा कि इस योजना को आगे बढ़ाना है या नहीं।

नियम का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

मालवीय नगर हादसे में 21 मौतों के बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ऐक्शन में नजर आ रही है। दिल्ली सरकार ने अपनी बी एंड बी पॉलिसी वापस ले ली है और इस लाइसेंस के तहत चलने वाले सभी होटलों की जांच के आदेश दिए हैं। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस लाइसेंस के तहत होटल चलाने वाले सभी ऑपरेटरों की जांच की जाएगी और किसी तरह की कमी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

लाइसेंस भी होगा रद्द

कपिल मिश्रा ने बताया कि इस लाइसेंस के तहत होटलों को मात्र 6 कमरों में संचालन की इजाजत दी जाती रही है। ऐसे में किसी होटल के अंदर 6 से ज्यादा कमरे पाए जाने पर लाइसेंस धारक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। कपिल मिश्रा ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।

4 गुना ज्यादा कमरे चला रहा था फ्लरिश स्टे

मिश्रा ने बताया कि मालवीय नगर में हादसे वाले फ्लरिश स्टे को साल 2024 में बी एंड बी योजना के तहत सिल्वर क्लास के 6 कमरों के लिए लाइसेंस दिया गया था। उन्होंने बताया कि फ्लरिश स्टे के लाइसेंस की वैधता साल 2027 तक थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि होटल में अनुमति से चार गुना ज्यादा कमरे चलाए जा रहे थे और होटल के पास फायर एनओसी भी नहीं थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।