delhi pollution today aqi level weather update cold Noida ghaziabad दिल्ली बनी गैस चेंबर, सांस लेना भी मुश्किल! पारा भी लुढ़का; जानिए आज कहां कितना AQI, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली बनी गैस चेंबर, सांस लेना भी मुश्किल! पारा भी लुढ़का; जानिए आज कहां कितना AQI

Delhi Weather AQI Update: दिल्ली-एनसीआर में आज भी धुंध की चादर छाई हुई है। ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 400 को पार कर गया है। आज लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली की हवा गंभीर बनी हुई है।

Thu, 13 Nov 2025 08:57 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली बनी गैस चेंबर, सांस लेना भी मुश्किल! पारा भी लुढ़का; जानिए आज कहां कितना AQI

दिल्ली तमाम पाबंदियों के बाद भी गैस चैंबर बनी हुई है। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार रहा। वहीं, पारा गिरने के साथ दिल्ली में ठंड का भी एहसास होने लगा है। आज भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 405 दर्ज किया गया। वहीं ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई गंभीर स्तर को पार कर चुका है।

कहां कितना AQI (सुबह 8 बजे)?

इलाकाAQIश्रेणी
दिल्ली (ओवरऑल)405गंभीर
पंजाबी बाग428गंभीर
वजीरपुर452गंभीर
आनंद विहार445गंभीर
आईटीओ431गंभीर
बवाना438गंभीर
IGI एयरपोर्ट460गंभीर
नोएडा391गंभीर
ग्रेटर नोएडा376गंभीर
गाजियाबाद369बहुत खराब
गुरुग्राम332बहुत खराब
,

दिल्ली-एनसीआर में बीते सात दिन प्रदूषण के लिहाज से बेहद बुरे साबित हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 428 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर दिल्ली की हवा में दस अंकों का सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी यह गंभीर श्रेणी में ही मौजूद है।

गंभीर श्रेणी में तीन इलाकों की हवा

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार दोपहर तीन बजे दिल्ली के तीन इलाकों का सूचकांक 450 से रहा। इनमें वजीरपुर, बवाना और चांदनी चौक जैसे इलाके शामिल हैं।

हल्का कोहरा रहेगा

दिल्ली में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। बुधवार का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है,गुरुवार को अधिकतम पारा 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा।

सात दिन राहत के आसार नहीं

राजधानी दिल्ली की हवा इन दिनों जहरीली हो चुकी है। दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना इस वक्त चार गुना ज्यादा खतरनाक हो गया है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक दिल्ली की हवा में कोई बड़ा सुधार होने की संभावना नहीं है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार दोपहर दो बजे पीएम 10 का स्तर 395.2 और पीएम 2.5 का स्तर 246.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर दर्ज किया गया। यह क्रमशः तय मानक से चार गुना अधिक है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।