delhi police preparation for new year eve 20 thousand police personnel deployed 20 हजार पुलिसकर्मी, CCTV और चप्पे-चप्पे पर नजर; नए साल के लिए दिल्ली पुलिस की क्या तैयारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

20 हजार पुलिसकर्मी, CCTV और चप्पे-चप्पे पर नजर; नए साल के लिए दिल्ली पुलिस की क्या तैयारी

नए साल और गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध लोगों की पहचान करने के लिए बड़े पैमाने पर वेरिफिकेशन अभियान चलाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां ​​किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बैठकें कर रही हैं।

Sun, 28 Dec 2025 11:27 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआई
share
20 हजार पुलिसकर्मी, CCTV और चप्पे-चप्पे पर नजर; नए साल के लिए दिल्ली पुलिस की क्या तैयारी

नए साल और गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध लोगों की पहचान करने के लिए बड़े पैमाने पर वेरिफिकेशन अभियान चलाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां ​​किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बैठकें कर रही हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस उन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगा रही है और उनकी निगरानी कर रही है जहां खतरे की आशंका है। ये कैमरे चौबीसों घंटे फुटेज रिकॉर्ड करते हैं। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं संवेदनशील इलाकों में निगरानी भी तेज कर दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील करने के लिए विभिन्न जिलों की स्थानीय शांति समितियों के साथ बैठकें की जाएंगी। पुलिस ड्रोन निगरानी के माध्यम से भी इन क्षेत्रों पर नजर रखेगी। पुलिस पिछले एक महीने से संवेदनशील इलाकों में रहने वाले या आने-जाने वाले लोगों के नाम और पते वेरिफाई कर रही है। टीमों ने होटलों में सीसीटीवी कैमरों की गतिविधि, रिकॉर्डिंग सिस्टम और फुटेज की जांच की है, साथ ही उचित रखरखाव, डेटाबेस और रजिस्टरों का वेरिफिकेशन भी किया है।

20 हजार पुलिसकर्मी तैनात

दिल्ली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं और भी कड़ी कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि यातायात पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित लगभग 20,000 पुलिसकर्मियों को पूरे शहर में तैनात किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे शहर में, विशेष रूप से एंट्री गेट, पार्टी क्षेत्रों, बाजारों और नाइटलाइफ़ केंद्रों पर कई पिकेट, बैरिकेड और वाहन जांच चौकियां स्थापित की जाएंगी।

पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के आने की आशंका को देखते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटी दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नशे में गाड़ी चलाते पाए गए तो खैर नहीं

अधिकारी ने कहा, ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने और मोटरसाइकिल स्टंट करने वालों से निपटने के लिए एक खास योजना तैयार की है। चेकपॉइंट पर ब्रेथ एनालाइजर का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि टीमों को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई खतरनाक स्टंट करते हुए या शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पाया जाता है तो दोपहिया और चार पहिया वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया जाए।

कनॉट प्लेस, हौज खास विलेज, प्रमुख बाजारों और मॉल के आसपास के इलाकों के लिए खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। जहां नए साल की पूर्व संध्या पर भारी भीड़ होने की उम्मीद है। कनॉट प्लेस में, केवल वैध स्टिकर वाले वाहनों को ही इनर सर्कल में प्रवेश की अनुमति होगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।