delhi police missing persons rumors fact check january 2026 statistics action against fake news पैसे लेकर फैला रहे डर, ऐक्शन लेंगे… महिलाओं के लापता होने की खबरों पर बोली दिल्ली पुलिस, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पैसे लेकर फैला रहे डर, ऐक्शन लेंगे… महिलाओं के लापता होने की खबरों पर बोली दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर 'मानव तस्करी' और 'लापता महिलाओं' की वायरल खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ ग्रुप पैसे लेकर डर फैला रहे हैं।

Fri, 6 Feb 2026 11:38 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पैसे लेकर फैला रहे डर, ऐक्शन लेंगे… महिलाओं के लापता होने की खबरों पर बोली दिल्ली पुलिस

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लड़कियों और महिलाओं के गायब होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जनवरी 2026 के पहले 15 दिनों में 807 लोग लापता बताए गए, जिनमें से 509 महिलाएं और लड़कियां थीं। दावा किया गया कि औसतन रोजाना 54 मामले सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि दिल्ली में मानव तस्करी का खतरा बढ़ गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि कुछ लोग और ग्रुप पैसे लेकर सोशल मीडिया पर डर फैला रहे हैं।

'पैसों के लिए डर फैला रहे लोग'

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद, हमने पाया कि दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जो हंगामा हो रहा है, उसे पैसे देकर प्रमोट किया जा रहा है। पैसे के लालच में डर फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।'

लापता मामलों की संख्या हुई है कम

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने अफवाहों पर ब्रेक लगाया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2026 में कुल 1777 लापता मामले दर्ज हुए। ये संख्या पिछले साल जनवरी (1786) से कम है और 2025 के मासिक औसत (2042) से भी नीचे है। पुलिस का कहना है कि पिछले कई सालों से लापता होने के मामले लगभग स्थिर हैं। इसके अलावा पिछले दस साल में 77% से ज्यादा लोग सुरक्षित वापस मिल चुके हैं। यानी कोई बड़ा उछाल या संगठित गिरोह की भूमिका नहीं दिख रही।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।