Delhi Police launches Operation Gang Bust arrests over 500 criminals दिल्ली पुलिस चलाया 'ऑपरेशन गैंग बस्ट', 48 घंटे में 500 से ज्यादा अपराधी पहुंचाए हवालात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस चलाया 'ऑपरेशन गैंग बस्ट', 48 घंटे में 500 से ज्यादा अपराधी पहुंचाए हवालात

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सक्रिय गैंग और संगठित अपराध के खिलाफ बड़े ऐक्शन के रूप में 48 घंटे तक 'ऑपरेशन गैंग बस्ट' चलाकर बड़ा वार किया है। इस दौरान अलग-अलग गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 500 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार गर हवालात पहुंचाया।  

Tue, 13 Jan 2026 01:18 PMPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share
दिल्ली पुलिस चलाया 'ऑपरेशन गैंग बस्ट', 48 घंटे में 500 से ज्यादा अपराधी पहुंचाए हवालात

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सक्रिय गैंग और संगठित अपराध के खिलाफ बड़े ऐक्शन के रूप में 48 घंटे तक 'ऑपरेशन गैंग बस्ट' चलाकर बड़ा वार किया है। इस दौरान अलग-अलग गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 500 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि यह ऑपरेशन दिल्ली के कई जिलों में एक साथ चलाया गया, जिसका मकसद सक्रिय गैंग मॉड्यूल को खत्म करना, हिंसक अपराधों पर रोक लगाना और गैंग के बीच दुश्मनी को रोकना था।

सभी जगहों पर एक साथ छापेमारी

ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने गैंग के सदस्यों और उनके साथियों के पहचाने गए ठिकानों और छिपने की जगहों पर छापेमारी, तलाशी और टारगेटेड ऑपरेशन किए। पुलिस के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन में हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, डकैती और हथियारों से जुड़े अपराधों के मामलों में वॉन्टेड कई आदतन अपराधियों और फरार लोगों को पकड़ा गया। आरोपियों को कानून के मुताबिक गिरफ्तार कर लिया आगे की कार्रवाई जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा रोहित गोदारा-गोल्डी गैंग का मेंबर, 1 लाख का था इनाम

सीनियर अफसरों ने ऑपरेशन पर रखी नजर

सीनियर अधिकारियों ने ऑपरेशन पर करीब से पैनी नजर रखी और जिला और स्पेशल यूनिट्स को तालमेल और तेज कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन का मकसद शहर में सक्रिय गैंगस्टर्स और अपराधियों को एक कड़ा संदेश देना था।

हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटर शनिवार को पकड़े

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने बवाना इलाके में हुई हत्या की कोशिश के मामले में हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेकी कर बनाया था मर्डर का प्लान, पुलिस ने दबोचे हिमांशु भाऊ गैंग के 3 आरोपी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आधुनिक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस सहित कई हथियार भी बरामद किए हैं। इसके अलावा, आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पूठ खुर्द का रहने वाला विक्की हड्डल विदेश से हिमांशु भाऊ गैंग चला रहा था। पुलिस ने बताया कि निजी दुश्मनी के चलते हड्डल ने कथित तौर पर गिरफ्तार आरोपियों को सुल्तानपुर डबास के रहने वाले यामीन चंदू पर गोली चलाने का निर्देश दिया था, ताकि अपने चाचा धर्मबीर की हत्या का बदला लिया जा सके, जिनकी पहले यामीन चंदू के भतीजे ने हत्या कर दी थी।

इसके बाद, रोहिणी इलाके में हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े शूटरों की मूवमेंट के बारे में खास जानकारी मिलने पर पुलिस ने 3 जनवरी को गैंग के तीन सदस्यों, पुनीत, अनिकेत और मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।