delhi police encounter satish bhati snatcher arrest pul prahladpur mobile recovery दिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक दिन में 4 स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक दिन में 4 स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात स्नैचर सतीश भाटी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने एक ही दिन में चार वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके पास से पिस्टल और 6 मोबाइल बरामद हुए हैं।

Sat, 24 Jan 2026 10:06 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक दिन में 4 स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ा ऐक्शन किया है। पुल प्रह्लादपुर पुलिस स्टेशन और साउथ ईस्ट जिले की एंटी-ऑटो थीफ स्क्वॉड (AATS) की संयुक्त टीम ने एक कुख्यात अपराधी को धर दबोचा। पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ भी हुई। यह घटना एमबी रोड के पास हुई, जहां बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

कौन है यह अपराधी?

पुलिस ने जिस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है उसका नान सतीश भाटी है और वो 22 साल का है। भाटी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वह और उसका एक साथी हाल ही में स्नैचिंग के कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। खास बात यह कि 22 जनवरी को ही इन दोनों ने एक ही दिन में चार अलग-अलग जगहों पर स्नैचिंग की घटनाएं कीं। इसमें कालकाजी, अमर कॉलोनी, ओखला और पुल प्रह्लादपुर इलाके शामिल हैं।

क्या-क्या बरामद हुआ?

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सतीश भाटी के पास से एक पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और छह स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद किए। ये मोबाइल फोन अलग-अलग जगहों से छीने गए थे, जो इस गिरोह की सक्रियता का सबूत हैं।

दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी हेमंत तिवारी ने इस सफल कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर नकेल कस रही है। उन्होंने बताया कि सतीश भाटी जैसे अपराधी समाज के लिए खतरा बने हुए थे और उनकी गिरफ्तारी से इलाके में स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।