delhi police arrested neelam singh aka the skin doctor in sanjay kapoor death tweet संजय कपूर की मौत पर ट्वीट करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने ‘द स्किन डॉक्टर’ को किया गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

संजय कपूर की मौत पर ट्वीट करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने ‘द स्किन डॉक्टर’ को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद कपूर फैमिली पर आपत्तिजनत ट्वीट करने वाले नीलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कपूर फैमिली ने नीलम सिंह के खिलाफ वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

Wed, 13 May 2026 10:56 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share
संजय कपूर की मौत पर ट्वीट करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने ‘द स्किन डॉक्टर’ को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह उर्फ 'द स्किन डॉक्टर' को गिरफ्तार कर लिया है। नीलम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस मामले में कपूर फैमिली की तरफ से स्किन डॉक्टर के खिलाफ वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया है।

FIR में 2 और नाम

इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर नीलम सिंह ने कारोबारी संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिस वजह से परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपूर फैमिली की तरफ से दर्ज करवाई गई एफआईआर में दो और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का नाम शामिल है।

पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कपूर परिवार की ओर से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज थाने में इस संबंध में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्फ्लुएंसर को पूछताछ के लिए बुलाया और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इन्फ्लुएंसर द्वारा किए गए ये ट्वीट किसी के इशारे पर किए गए थे या नहीं। फिलहाल पुलिस की आगे की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।