delhi police arrested gang who manufacturing fake hair removal cream दिल्ली में बना रहे थे नकली हेयर रिमूवल क्रीम; गिरोह अरेस्ट, हजारों ट्यूब जब्त, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बना रहे थे नकली हेयर रिमूवल क्रीम; गिरोह अरेस्ट, हजारों ट्यूब जब्त

दिल्ली पुलिस ने नकली कॉस्मेटिक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड नीरज गुप्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटिया सामान से नकली हेयर क्रीम बनाकर ब्रांडेड लेबल लगाकर बेचते थे। पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार उत्पाद और कच्चा माल बरामद किया है।

Tue, 14 April 2026 06:55 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बना रहे थे नकली हेयर रिमूवल क्रीम; गिरोह अरेस्ट, हजारों ट्यूब जब्त

दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 4 लोगों को पकड़ा है। ये लोग बादली स्थित एक अवैध यूनिट में घटिया माल का इस्तेमाल कर नकली हेयर रिमूवल क्रीम और अन्य सामान तैयार करते थे। पुलिस ने छापे में मौके से 20 हजार से अधिक नकली हेयर रिमूवल क्रीम की ट्यूब जब्त की हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में कच्चा माल भी जब्त किया है। आरोपियों ने ब्रांडेड उत्पादों जैसी हूबहू पैकिंग तैयार कर रखी थी ताकि ग्राहकों को धोखा दिया जा सके। पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क और अन्य सप्लायर्स की जांच कर रही है।

20 हजार से अधिक ट्यूब बरामद

पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक बनाने वाला एक गिरोह पकड़ा गया है। इस गिरोह का मुख्य आरोपी 40 वर्षीय नीरज गुप्ता है। पुलिस ने उसके साथ उसके तीन साथियों रवि (31), सुरेश कुमार राजपूत (56) और दिनेश चंद्र सती (54) को भी गिरफ्तार किया है। ये लोग नकली हेयर रिमूवल क्रीम और अन्य रोजमर्रा की सौंदर्य प्रसाधन की चीजें बनाकर और उन्हें पैक करके बाजार में बेचते थे। मौके से नकली क्रीम की 20 हजार से अधिक ट्यूब बरामद की गई हैं।

बनाते थे नकली कॉस्मेटिक उत्पाद

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक टीम ने 6 अप्रैल को बादली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा जहां नकली सामान बनाने का काम चल रहा था। एक पूरी अवैध यूनिट ही चल रही थी। घटिया कच्चे माल से नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बनाए जाते थे। उनकी पैकेजिंग बिल्कुल असली ब्रांडेड सामान जैसी की जाती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाढ़ से सुरक्षा कवच; दिल्ली में मजनू का टीला से ओल्ड रेलवे ब्रिज तक बनेगी दीवार

नकली हेयर रिमूवल क्रीम की भरी ट्यूब बरामद

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में क्राइम ब्रांच ने बीएनएस और कॉपीराइट ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। छापेमारी में पुलिस को नकली हेयर रिमूवल क्रीम की 4,000 भरी हुई ट्यूब बरामद हुईं। इसके अलावा बेचने के लिए तैयार 5,500 से ज्यादा पैकेट और 10 हजार खाली ट्यूब भी बरामद की गईं। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली डिब्बे, रैपर, लेबल और क्रीम बनाने का कच्चा माल जैसे मोम और चूना भी जब्त किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक तिहाई सजा काट चुके विचाराधीन कैदियों को देनी चाहिए रिहाई; दिल्ली हाईकोर्ट

नकली डिब्बे और लेबल छापता था गिरोह

पुलिस को पैकेजिंग का और सामान मिला है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी नीरज गुप्ता पिछले 2 वर्षों से यह गलत काम कर रहा था। उसने पहले छोटे स्तर पर काम शुरू किया था लेकिन अधिक पैसे कमाने के चक्कर में वह नामी कंपनियों के नकली सामान बनाने लगा। आरोपी कच्चा माल स्थानीय बाजार से खरीदता था। आरोपी तैयार सामान दिल्ली और पास के राज्यों में बेचता था। आरोपी का साथी रवि नकली पैकेजिंग का इंतजाम करता था। सुरेश कुमार राजपूत बवाना में एक प्रिंटिंग प्रेस चलाता था। वह वहां नकली डिब्बे और लेबल छापता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रियल एस्टेट में उछाल! किन इलाकों को मिलेगा फायदा?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।