दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, AQI 400 के पार, ग्रैप 4 लागू
दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी को शाम 4 बजे दिल्ली का एक्यूआई 400 दर्ज किया गया था, जो रात 8 बजे तक बढ़कर 428 पर पहुंच गया। वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से GRAP का चौथा चरण लागू कर दिया है।

दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी को शाम 4 बजे दिल्ली का एक्यूआई 400 दर्ज किया गया था, जो रात 8 बजे तक बढ़कर 428 पर पहुंच गया। वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से GRAP का चौथा चरण लागू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ और हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में जमा हो रहे हैं और हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है।
ग्रैप-4 आमतौर पर एक्यूआई के 450 पार होने पर लगाया जाता है, लेकिन स्थिति को और खराब होने से रोकने के लिए प्रशासन ने इसे पहले ही एक एहतियाती कदम के तौर पर लागू करने का फैसला किया है। अब स्टेज-1, 2 और 3 की पाबंदियों के साथ-साथ स्टेज-4 के कड़े नियम भी पूरे एनसीआर में लागू होंगे। इसके तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और संबंधित एजेंसियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को जहरीली हवा से बचाया जा सके। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 3 के प्रतिबंध लागू किए गए थे।
यह भी पढ़ें: वायु प्रदूषण को कम करने बना अगले 4 साल का ऐक्शन प्लान, सीएम गुप्ता ने बताया क्या करने जा रही सरकार
दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 4 लागू होने के बाद अब आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दिल्ली में अन्य सभी बाहरी ट्रकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही, दिल्ली और एनसीआर के जिलों में डीजल से चलने वाले मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। गैर-दिल्ली रजिस्टर्ड केवल उन्हीं हल्के वाहनों (LCVs) को अनुमति दी जाएगी जो इलेक्ट्रिक, सीएनजी या BS-VI डीजल इंजन वाले हों। निर्माण कार्यों के मामले में भी पाबंदियां और सख्त हो जाएंगी।




साइन इन