दिल्ली-NCR में फिर जहरीली हुई हवा, AQI 350 के पार; ग्रैप 3 हुआ लागू
दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति फिर खराब होती जा रही है। 15 जनवरी को शाम 4 बजे जो एक्यूआई 343 था, वह आज बढ़कर 354 तक पहुंच गया है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति फिर खराब होती जा रही है। 15 जनवरी को शाम 4 बजे जो एक्यूआई 343 था, वह आज बढ़कर 354 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में यह प्रदूषण और बढ़ सकता है, जिससे एक्यूआई के 400 यानी गंभीर श्रेणी को पार कर जाने की संभावना है।
हालात को और खराब होने से रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रैप का तीसरा चरण तुरंत लागू कर दिया है। माना जा रहा है कि हवा की धीमी गति और प्रतिकूल मौसम के कारण आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और भी खराब हो सकता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना के 70% प्रदूषण स्रोत पर सीधा वार, नजफगढ़ ड्रेन में हाई-टेक ड्रेजिंग मशीन तैनात
ग्रैप 3 के प्रतिबंध लागू होने के बाद अब दिल्ली-NCR में गैर-जरूरी निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ पर पूरी तरह रोक लगा जाएगी। साथ ही, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाली कारों के चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने सभी प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को निर्देश दिया है कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि लोगों को बढ़ते प्रदूषण से राहत मिल सके।
शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 रहा। वायु गुणवत्ता 33 केंद्रों पर ‘बहुत खराब’, चार केंद्रों पर ‘खराब’ और एक केंद्र पर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। पूसा में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई जहां एक्यूआई 403 रहा।




साइन इन