Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa Target Naresh Tikait Said He is a traitor under the mask of a farmer किसान की आड़ में देशद्रोही; नरेश टिकैत के किस बयान पर भड़क पड़े दिल्ली के मंत्री, Ncr Hindi News - Hindustan
More

किसान की आड़ में देशद्रोही; नरेश टिकैत के किस बयान पर भड़क पड़े दिल्ली के मंत्री

नरेश टिकैत के बयान के बाद दिल्ली के मंत्री में मजिंदर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे देशद्रोह करार दिया है। उन्होंने कहा है कि ये किसानी की आड़ में देश द्रोही है।

Mon, 28 April 2025 04:06 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
किसान की आड़ में देशद्रोही; नरेश टिकैत के किस बयान पर भड़क पड़े दिल्ली के मंत्री

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाए हुए सिंधू जल संधि पर रोक लगा दी थी। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस फैसले को गलत बताया था। उन्होंने कहा था किसान भारत का हो या पाकिस्तान का, पानी ना मिलने से उसका नुकसान होगा। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि इस तरह के पुराने समझौते नहीं तोड़ने चाहिए। नरेश टिकैत के इस बयान के बाद दिल्ली के मंत्री में मजिंदर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे देशद्रोह करार दिया है। उन्होंने कहा है कि ये किसानी की आड़ में देश द्रोही है।

उन्होंने कहा, मैंने नरेश टिकैत का बयान देखा, वो कहते हैं कि हमें उन्हें पानी देना चाहिए। वे हमारा खून बहाते हैं और हमें उन्हें पानी देना चाहिए? सिरसा ने रकहा, यह किसान के आड़ में में देशद्रोही हैं। अगर उनके परिवार में ऐसा होता तो क्या वो इसे बर्दाश्त कर पाते? पंजाब के किसानों ने टीवी पर कहा है कि हमें अपना बदला लेना चाहिए, भले ही इससे उनकी फसल बर्बाद हो जाए। यही देशभक्ति है।

राकेश टिकैत ने दी सफाई

सिंधु जल संधि पर किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा, यह गलत फैसला है। संधि जारी रहनी चाहिए थी। हम इसके खिलाफ हैं। हम किसान हैं और हर किसान को पानी चाहिए। वहीं इस पर राकेश टिकैत की सफाई भी सामने आई है। उन्होंने कहा, प्रेस के बहुत से लोग उनसे इस मुद्दे (सिंधु जल संधि) के बारे में सवाल कर रहे थे। ऐसा कोई इरादा नहीं है। हम इस मुद्दे पर सरकार और हमारे फौज के साथ हैं। सख्त फैसले लिए जाने चाहिए और हम उनके साथ खड़े रहेंगे।

इससे पहले नरेश टिकैत ने कहा था कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान तो दोषी नहीं है। जिस समाज में इस तरह के लोग हैं, उन पर रोक लगाई जानी चाहिए। सरकार को आतंकवाद को रोकने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। हम किसान है और पानी रोकने से किसान का नुकसान होगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।