delhi mausam barish and weather update rain and lightning with gusty winds yellow alert दिल्ली में बारिश कब होगी? 46°C तक जाएगा तापमान, 2 दिन लू का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बारिश कब होगी? 46°C तक जाएगा तापमान, 2 दिन लू का येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट दिया है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार तक तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।  

Tue, 26 May 2026 05:20 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बारिश कब होगी? 46°C तक जाएगा तापमान, 2 दिन लू का येलो अलर्ट

दिल्ली-NCR में मौसम की बेरुखी बरकरार है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में कल यानी बुधवार तक तेज गर्मी और लू का यह सिलसिला जारी रह सकता है। दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि 27 मई के बाद दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंधी बारिश के कारण मौसम के रुख में नरमी आने का अनुमान है। 28 से 31 मई के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कुछ अलग-थलग जगहों पर लू की स्थिति रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। दिल्ली एनसीआर में बुधवार को भी मौसम के कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है।

कल लू का येलो अलर्ट, 46°C तक जाएगा तापमान

मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कुछ अलग-थलग जगहों पर लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में हवा की 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में 27 मई यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 28 मई से आंधी और बारिश वाला मौसम रहने के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान है।

28 मई को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 मई को दिल्ली के साथ NCR के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने का भी अनुमान है। हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। शाम या रात को हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में 28 मई को अधिकतम तापमान के 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम: भीषण गर्मी में राहत भरी खबर, मंगलवार को इन राज्यों में होगी बारिश

29 मई को भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 मई को सुबह या दोपहर के समय दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ बहुत हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। कभी-कभी हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। रात के समय भी हल्की बारिश का एक और दौर देखा जा सकता है। दिल्ली में 29 मई को अधिकतम तापमान के 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपर अल-नीनो? मौसम में 149 साल पहले हुए परिवर्तन से तुलना, मानसून पर क्या असर?

30 और 31 मई को भी आंधी बारिश का अलर्ट

इसके बाद 30 और 31 मई को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोनों ही दिन दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और गरज-चमक आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। 30 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस जबकि 31 मई को इसके 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में राहत-आफत एक साथ; कई जिलों में बारिश से ठंडक, कई जगह भीषण लू का रेड अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।