Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली की एक अदालत ने शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को आरोप मुक्त कर दिया। अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र पर विचार करने से मना कर दिया। अदालत ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ अन्य आरोपियों को भी दोषमुक्त कर दिया। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने सीबीआई को जांच में कमियों के लिए फटकार लगाई और कहा कि केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। न्यायाधीश के अनुसार सिसोदिया के खिलाफ भी कोई मामला नहीं बनता था क्योंकि उनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपपत्र में कई विरोधाभास हैं और सबूतों के बिना केजरीवाल को फंसाना कानून के खिलाफ था।
शराब नीति मामले में अदालत से बरी होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रो पड़े। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ यह मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश थी। अदालत ने साबित कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। यह साजिश आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए रची गई थी।
27 Feb 2026, 06:23:37 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: आपकी हर स्कीमों में घोटाले- रेखा गुप्ता
Delhi Liquor Scam Case Live: अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त किए जाने पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि यह लोअर कोर्ट का फैसला है। हम सब जानते हैं कि सबूतों के साथ कैसे छेड़छाड़ की गई। यदि आप (अरविंद केजरीवाल) सही थे तो जांच शुरू होते ही आपने शराब पॉलिसी वापस क्यों ले ली? कोर्ट ने भी इस केस पर चिंता जताई थी और मनी लॉन्ड्रिंग के निशान मिले थे। आज भी आप ड्रामा कर रहे हैं। आपने दिल्ली में क्या डेवलपमेंट किया? आपकी शुरू की गई स्कीमों में हर दिन घोटाले सामने आते हैं।
27 Feb 2026, 06:18:46 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: मोदी जी मुझसे निपटने के लिए मेरा कत्ल कराना होगा
Delhi Liquor Scam Case Live: अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा- मैं मोदी जी को कहना चाहता हूं कि मुझसे निपटने के लिए मेरा कत्ल ही कराना होगा। आपने हमारे ऊपर इतने केस कर लिए फिर भी केजरीवाल का कुछ नहीं कर सके। अब तो केजरीवाल से निपटने का एक ही तरीका बचा है। केजरीवाल का कत्ल कराना पड़ेगा।
27 Feb 2026, 05:31:12 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: हाईकोर्ट पहुंची सीबीआई
Delhi Liquor Scam Case Live: CBI ने शराब नीति मामले में आए ताजा फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को आरोप मुक्त करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
27 Feb 2026, 05:13:20 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: फर्जी और टुच्चा केस
Delhi Liquor Scam Case Live: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4 साल से ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल करके एक फर्जी शराब घोटाला बनाया गया था। आज कोर्ट को यह फैसला करना था कि इस मामले में मुकदमा चलाया जाए या नहीं। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया किया यह इतना फर्जी और टुच्चा केस है कि इसमें केसी ही नहीं चलाया जा सकता है।
27 Feb 2026, 04:49:50 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: इतना भी सबूत नहीं है कि मुकदमा चलाया जा सके
Delhi Liquor Scam Case Live: अरविंद केजरीवाल ने कहा- आप सभी लोग जानते हैं कि किस तरह पिछले 4 साल से ED, CBI और सारी संस्थाओं का इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराबा घोटाला नामक एक आरोप लगाया गया। CBI, ED ने उसमें चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि इसमें मुकदमा भी चलाया जा सके... कोर्ट का कहना है कि इतना गलत, फर्जी केस है कि इसमें मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता है।
27 Feb 2026, 04:41:17 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया?
Delhi Liquor Scam Case Live: अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं आपसे पूछता हूं कि केजरीवाल जेल गया, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? संजय सिंह जेल गया, क्या राहुल गांधी जेल गया? मनीष सिसोदिया जेल गया, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती?
27 Feb 2026, 04:37:54 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: ऐसा फैसला पहले कभी नहीं हुआ
Delhi Liquor Scam Case Live: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि सीबीआई अपने अपने अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। ऐसा फैसला पहले कभी नहीं हुआ।
27 Feb 2026, 04:36:25 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: मोदी जी की हिम्मत नहीं है कि ट्रंप के खिलाफ एक शब्द बोल दें
Delhi Liquor Scam Case Live: केजरीवाल ने आगे कहा कि अमेरिका आंखे दिखा रहा है मोदी जी की हिम्मत नहीं है कि ट्रंप के खिलाफ एक शब्द बोल दें। ट्रंप भारत को गालियां दे रहा है, हमारे प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। आपको देश चलाने के लिए दिया था लेकिन आप केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से उलझ गए। सकारात्मक काम करके सत्ता हासिल कीजिए।
27 Feb 2026, 04:32:38 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: चुनाव करा दो, तुम्हारी 10 से सीटें आ जाएं तो राजनीति छोड़ दूंगा
Delhi Liquor Scam Case Live: मेरा परिवार भुगतभोगी है। मनीष सिसोदिया की पत्नी को मल्टीपल स्कोलोरोसिस है। भाजपा की षड्यंत्र का खामियाजा दिल्ली की तीन करोड़ जनता भुगतान कर रही है। दिल्ली का बेड़ा गर्ग कर दिया। मोदी जी, दिल्ली में दोबारा चुनाव करा दो, तुम्हारी दस से सीटें आ जाएं तो राजनीति छोड़ दूंगा।
27 Feb 2026, 04:27:16 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: फिर भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाए
Delhi Liquor Scam Case Live: केजरीवाल ने आगे कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया। एक समय आम आदमी पार्टी के पांच बड़े नेताओं का जेल में डाल दिया गया, फिर भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाए।
27 Feb 2026, 04:26:18 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मिलकर रची साजिश
Delhi Liquor Scam Case Live: केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। मैं जज साहब का धन्यवाद करता हूं। उन वकील भाईयों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारी लड़ाई लड़ी। चार वर्षों से हमारे ऊपर अत्याचार किया जा रहा था। चार वर्षों से ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल करके आप आदमी पार्टी पर शराब घोटाला का आरोप लगाया गया। अदालत को आज मुकदमा चलाने के लिए प्रथम दृष्टया फैसला लिया जाना था। अदालत ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है, ऐसा फर्जी केस है, एक भी गवाह नहीं, जिससे मुकदमा चलाया जा सके। यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने मिलकर रचा। उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए यह षड्यंत्र रचना। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। भाजपा उस ईमानदारी पर चोट करना चाहती थी। अदालत के आदेश से साफ हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।
27 Feb 2026, 04:23:10 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: केजरीवाल का रोड शो, थोड़ी देर में पीसी
Delhi Liquor Scam Case Live: अरविंद केजरीवाल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर से एक संक्षिप्त रोड शो करते हुए पार्टी ऑफिस पहुंचे। थोड़ी ही देर में उनकी प्रेस कांफ्रेंस होनी है।
27 Feb 2026, 03:52:18 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: तेजस्वी को जगी उम्मीद
Delhi Liquor Scam Case Live: अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त किए जाने पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट ने यह भी कहा है कि CBI के IO (जांच अधिकारी) के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए। एजेंसियां विपक्षी पार्टियों के खिलाफ गलत तरीके से केस दर्ज करती रहती हैं। BJP इसका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने के लिए करती है। हमें भी न्यायपालिका पर भरोसा है कि आने वाले समय में हमें भी न्याय मिलेगा।
27 Feb 2026, 03:45:16 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: BJP के लिए नैतिक मौत- अखिलेश यादव
Delhi Liquor Scam Case Live: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त किया जाना BJP के लिए नैतिक मौत की सजा है। सच्चाई और न्याय केजरीवाल के साथ मजबूती से खड़े हैं। आज BJP समर्थक शर्म से तड़प रहे होंगे। जो संतों पर भी झूठे आरोप लगाते हों वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।
27 Feb 2026, 03:38:46 PM IST
सैकड़ों मोबाइल फोन किए थे नष्ट - BJP
Delhi Liquor Scam Case Live: BJP ने कहा कि भले ही एक कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त कर दिया है लेकिन लोगों ने उन्हें पहले ही पॉलिटिकल जवाब दे दिया है। यह एक टेक्निकल मामला है। पार्टी कोर्ट के फैसले का अध्ययन करने के बाद उस पर जवाब देगी। यह भी सच है कि सैकड़ों मोबाइल फोन और सिम कार्ड नष्ट कर दिए गए थे। उन्हें क्यों नष्ट किया गया और इससे केस में सबूत कैसे कम हुए CBI अपना अगला कदम तय करेगी।
27 Feb 2026, 03:34:05 PM IST
जांच एजेंसियों की मनमानी हुई उजागर: महबूबा मुफ्ती
Delhi Liquor Scam Case Live: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आबकारी शुल्क नीति मामले में आरोप मुक्त किए जाने से जांच एजेंसियों की मनमानी उजागर होती है। जब एजेंसियों को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाता है तो सच्चाई वर्षों के दर्द और आंसुओं के बाद ही सामने आती है।
27 Feb 2026, 02:36:24 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: अब हम उनको दिखाएंगे
Delhi Liquor Scam Case Live: एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि सच सामने आ गया है। एक समय ऐसा था जब मैं, केजरीवाल, सिसोदिया सभी जेल में थे। हमारे हाथ पैर बांध कर कहा जाता था तैर कर फर्स्ट लाओ। अब कोर्ट ने हमारे हाथ पैर खोल दिए हैं। अब हम दिखाएंगे…
27 Feb 2026, 01:57:56 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: कांग्रेस बताया BJP की चुनावी स्क्रिप्ट
Delhi Liquor Scam Case Live: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे भाजपा की चुनावी स्क्रिप्ट बताया। उन्होंने कहा- इस फैसले पर बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। BJP हर चुनाव से पहले कांग्रेस को कमजोर करने के लिए उसके विरोधियों को मजबूत करती है। BJP ने पहले भी यही किया है।
27 Feb 2026, 01:37:42 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: क्या बोले सिसोदिया?
Delhi Liquor Scam Case Live: मनीष सिसोदिया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा और उनकी सभी एजेंसियों की ओर से हमें बेईमान साबित करने के तमाम प्रयासों के बावजूद आज यह साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।
27 Feb 2026, 12:50:18 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: मोदी और शाह की भूमिका- केजरीवाल
Delhi Liquor Scam Case Live: फैसला आने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल रो पड़े। उन्होंने कहा कि अदालत ने साबित कर दिया है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। आबकारी मामले की साजिश आम आदमी पार्टी (AAP) को खत्म करने के लिए रची गई थी। यह पूरी तरह से एक फर्जी मामला था, जिसे गढ़ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका थी।
27 Feb 2026, 12:45:37 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live: CBI, ED के पास सबूत नहीं- सौरभ भारद्वाज
Delhi Liquor Scam Case Live: दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि ईडी व्हीलचेयर पर है। दिल्ली, पंजाब, गुड़गांव, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु में 600 जगहों पर छापेमारी की गई लेकिन कहीं से कोई बरामदगी नहीं हुई। यह साफ हो गया था कि CBI, ED के पास सबूत नहीं हैं। यह केस इस लायक भी नहीं है कि इसमें मुकदमा चल सके।
27 Feb 2026, 12:41:16 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live Update: सत्ता का दुरुपयोग किया- गोपाल राय
Delhi Liquor Scam Case Live Update: AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। पहली बार ऐसा हुआ था कि चुने हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया था। ब्ठप् ने कोर्ट के सामने जो रिपोर्ट पेश की थी उसका कोई आधार नहीं है। यह CBI घोटाला था जिसमें एजेंसियों का इस्तेमाल करके सत्ता का दुरुपयोग किया गया था। आज उन सभी साजिशों का पर्दाफाश हो गया है।
27 Feb 2026, 12:38:37 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live Update: फैसले से संतुष्ट नहीं एजेंसी
Delhi Liquor Scam Case Live Update: सीबीआई सूत्रों ने कहा कि एजेंसी फैसले से संतुष्ट नहीं है। वह दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में केजरीवाल और सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को बरी करने के राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट जाएगी।
27 Feb 2026, 12:29:48 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live Update: हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी CBI
Delhi Liquor Scam Case Live Update: दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ CBI दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेगी।
27 Feb 2026, 12:21:39 PM IST
Delhi Liquor Scam Case Live Update: ऐसा कोई आरोप नहीं है जिसे सच माना जा सके
Delhi Liquor Scam Case Live Update: अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा कि क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम असली गुनहगार को सजा दिलाने के लिए है। यह किसी के खिलाफ गैर-कानूनी आरोप लगाने का जरिया नहीं है। कोर्ट का कहना है कि इस मामले में ऐसा कोई आरोप नहीं है जिसे सच माना जा सके।